[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देशबिहार

बिहार चुनाव के नतीजे को विपक्ष ने बताया अप्राकृतिक, भट्‌टाचार्य बोले – हर तरफ SIR के दाग दे रहे हैं दिखाई

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: November 15, 2025 12:12 AM
Last updated: November 15, 2025 12:14 AM
Share
Bihar Election Result
SHARE

लेंस डेस्क। बिहार चुनाव के परिणाम आने के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दिपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनावों का नतीजा बेहद अप्राकृतिक है। इस पर हर तरफ  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दाग दिखाई देते हैं।

दिपांकर भट्टाचार्य ने आगे कहा कि इस चुनाव में 30,000 करोड़ रुपये की अभूतपूर्व मनी ट्रांसफ़र योजना, जिसे 3 करोड़ लाभार्थियों में बांटा गया, ने चुनावी नैतिकता और आचार संहिता की सभी धारणाओं को ध्वस्त कर दिया। इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

भट्टाचार्य ने बताया कि सीपीआई(एमएल) ने इन चुनावों में दो सीटें पालीगंज और कराकट जीती हैं। अगिओं (SC) सीट मात्र 95 वोटों से हारी है। अन्य तीन सीटों बलरामपुर, दुमराव और जेरेडई में हार का अंतर 3,000 से कम रहा है। पार्टी का वोट शेयर लगभग 3 प्रतिशत रहा है। पिछले चुनाव 2020 पार्टी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

श्री भट्‌टाचार्य ने 2010 के नतीजे की पुनरावृत्ति बताते हुए कहा कि पंद्रह साल बाद, जब नीतीश कुमार सरकार की विश्वसनीयता अपने न्यूनतम स्तर पर है  और मोदी सरकार को भी एक साल पहले भारी जनसमर्थन के नुकसान का सामना करना पड़ा था, विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती है। हम इस परिणाम का गहन विश्लेषण करेंगे और आवश्यक सबक निकालेंगे।

पार्टी के महासचिव ने कहा कि हम बिहार के उन लोगों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हमारी पार्टी और इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को वोट दिया। हम जनता की सेवा, उनके अधिकारों की रक्षा तथा भारत में लोकतंत्र की संवैधानिक नींव की रक्षा के प्रति अपने संकल्प को नई ऊर्जा और दृढ़ निश्चय के साथ दोहराते हैं।

भट्टाचार्य ने कहा कि इस परिणाम का गहरा विश्लेषण होगा और आवश्यक सबक निकालेंगे। उन्होंने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगियों को वोट देकर समर्थन देने वालों का आभारी है।

लोकतंत्र को कमजोर करने वालों के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई : खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि बिहार की जनता के फैसले को वे सम्मान देते हैं, लेकिन उन ताक़तों के खिलाफ़ लड़ाई जारी रखेंगे जो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर करने में जुटी हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम बिहार की जनता के फ़ैसले का सम्मान करते हुए, ऐसी ताक़तों के खिलाफ़ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे जो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर, लोकतंत्र को कमज़ोर करने में जुटी हैं। हम चुनाव के परिणामों का गहराई से अध्ययन करेंगे और नतीजों के कारणों को समझने के बाद विस्तृत बात रखेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में जिन मतदाताओं ने महागठबंधन का साथ दिया है, उनके हम तहे दिल से आभारी है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता से कहना चाहता हूँ कि आपको हतोत्साहित होने की ज़रूरत नहीं। आप हमारी आन-बान-शान है। आपकी कड़ी मेहनत हमारी ताकत है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम जनता को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जनता के बीच रहकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संघर्ष जारी रखेंगे। यह लड़ाई लंबी है – और हम इसे पूरी निष्ठा, साहस और सत्य के साथ लड़ेंगे।


TAGGED:Latest_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article बिहार चुनाव परिणाम: बिखरे विपक्ष की मौजूदगी में नवफासीवाद की बढ़त
Next Article छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ‘अत्यावश्यक सेवा’ के दायरे में
Lens poster

Popular Posts

80 हजार के कर्ज के लिए ऐसी यातना!

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के विधानसभा क्षेत्र कप्पम के नारायणपुरम गांव में…

By Editorial Board

सरकारों के चहेते, सीबीआई के दागी, कर रहे दनादन फैसले

रायपुर। रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज के रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई द्वारा अदालत में दाखिल…

By दानिश अनवर

पश्चिम बंगाल में बंद हो SIR… 28 मौतों का हवाला देते हुए CM ममता ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

लेंस डेस्‍क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को…

By Lens News Network

You Might Also Like

Hindenburg Research allegations
देश

SEBI की जांच में अडानी को मिली क्‍लीन चिट, हिंडनबर्ग रिसर्च ने लगाए थे आरोप

By Lens News Network
Jammu-Kashmir and Ladakh
देश

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के छह साल  : जमीन पर कितना खरे उतरे वादे

By अरुण पांडेय
दुनिया

इमरान खान जेल में पूरी तरह सुरक्षित, अदियाला जेल प्रशासन ने अफवाहों का खंडन किया

By पूनम ऋतु सेन
Bhupesh Baghel press conference
बिहार

भूपेश, गहलोत, अधीर रंजन बनें बिहार के वरिष्ठ पर्यवेक्षक, 41 पर्यवेक्षक भी नियुक्त

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?