[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को ध्वस्त कर स्पोर्ट्स सिटी बनाएगी सरकार

आवेश तिवारी
आवेश तिवारी
Published: November 10, 2025 5:05 PM
Last updated: November 10, 2025 5:05 PM
Share
Jawaharlal Nehru Stadium
SHARE

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दिल्ली में खेल ढांचे को नए सिरे से विकसित करने की योजना के तहत ऐतिहासिक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को तोड़ने की योजना बनाई है ताकि साल 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी का दावा मजबूत हो सके।

ऐतिहासिक पलों का गवाह रहे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को तोड़कर उसकी जगह करीब 102 एकड़ की अत्याधुनिक सुविधाओं वाली स्टेट-ऑफ-द-आर्ट स्पोर्ट्स सिटी बनाए जाने का प्लान है। खेल मंत्रालय के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इसके लिए तैयारी की जा चुकी है।

फिलहाल अधिकारी कतर और ऑस्ट्रेलिया में बनाए गए बेहद एडवांस स्पोर्टिंग इकोसिस्टम्स का अध्ययन कर रहे हैं, जिन्हें अहम इंटरनेशनल आयोजन के लिए तैयार किया गया है। अब स्टेडियम की जगह स्पोर्ट्स सिटी लेगी।

खेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अभी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को तोड़कर उसकी जगह नई स्पोर्ट्स सिटी बनाने की योजना केवल कागजों पर ही है। इसकी जगह स्पोर्ट्स सिटी का निर्माण शुरू करने के लिए अभी कोई अंतिम तिथि तय नहीं की गई है।

पहले दूसरे देशों के एडवांस स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को स्टडी करने के बाद रिपोर्ट जमा की जाएगी। इसके बाद भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से उन ढांचों की फिजिबिल्टी का आकलन किया जाएगा। इसके बाद फाइनल प्लान तैयार करके जमा किया जाएगा। इसके मंजूरी मिलने के बाद ही पुनर्विकास की प्रक्रिया शुरू होगी।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का निर्माण 1982 एशियन गेम्स के लिए किया गया था। करीब 961 करोड़ रुपये की कीमत में बने इस स्टेडियम को तैयार करने में ढाई साल लगे थे। इसके बाद 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए इस स्टेडियम का रिडवलपमेंट किया गया था। करीब 60,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता वाले इस स्टेडियम में दिन और रात, दोनों में खेल आयोजन कराने की क्षमता है।

इसमें सभी अहम एथलेटिक्स इवेंट्स और खेलों का आयोजन कराया जा सकता है। यहां पर स्वतंत्रता दिवस से जुड़े समारोह भी होते रहे हैं। यह स्टेडियम भारतीय एथलेटिक्स टीम के लिए करीब 4 दशक से होम वेन्यू की भूमिका निभाता रहा है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इसी साल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया था। इसके लिए पिछले साल खासतौर पर ट्रैक बिछाया गया था, जिसकी लागत करीब 30 करोड़ रुपये थी।

अहमदाबाद में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मल्टी डिस्पिलिन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण हाल ही में किया गया है। सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के अंदर ही दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर है, जहां ज्यादातर अहम मुकाबले अब बीसीसीआई करा रहा है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली की स्पोर्ट्स सिटी में भी इसी तर्ज पर क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, टेनिस और बैडमिंटन समेत कई अन्य खेलों के आयोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रगति मैदान बन चुका है भारत मंडपम

यह पहली बार नहीं है जब जगह और नाम में बदलाव किया गया है। मोदी सरकार में इससे पहले प्रगति मैदान का भी नाम बदला जा चुका है। जिसे अब भारत मंडपम के नाम से जाना जा रहा है, जहां जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था।

पहले एग्जीबिशन ग्राउंड के रूप में मशहूर इस जगह को प्रगति मैदान नाम स्वतंत्रता के रजत जयंती वर्ष 1972 में उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिया था। उसी साल यहां एशिया 72 प्रदर्शनी आयोजित की गई थी जिसका उद्घाटन इंदिरा ने किया था।

इसके बाद राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मेला स्थल के तौर पर प्रगति मैदान देश विदेश में मशहूर हो गया। एक तरह से यह दिल्ली की शिनाख्त बन चुका था। अब आइटीपीओ प्रगति मैदान के पूरे परिसर को भारत मंडपम नाम दे दिया है।

TAGGED:Jawaharlal Nehru StadiumTop_News
Previous Article bihar assembly election तेजस्वी ने चुनाव आयोग से पूछा… कितने पुरुष और महिला मतदाताओं ने वोट डाले?  
Next Article bihar katha बिहार चुनाव: महिलाओं की भागीदारी और चुनाव आयोग पर उठे सवाल
Lens poster

Popular Posts

जसवंत क्लॉडियस करेंगे केन्या में कमेंट्री

रायपुर| आगामी 22 से 29 जून तक केन्या के नैरोबी शहर में पहली जूनियर रॉलबॉल…

By पूनम ऋतु सेन

‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ की थीम पर कल योग दिवस मनाएगी BJP

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री चौधरी ने कहा - नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग आधारित…

By Lens News

मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में छह महीने तक जारी रहेगा अफस्पा

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

bihar election 2025
बिहार

बिहार चुनाव में नामांकन शुरू लेकिन महागठबंधन और NDA में सीट बंटवारे पर घमासान जारी

By आवेश तिवारी
देश

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी के अंतिम संस्कार का खर्च उठाने से बीजेपी ने किया इंकार

By आवेश तिवारी
Prof Ali Khan arrest case
देश

शर्तों के साथ प्रोफेसर अली खान को अंतरिम जमानत, एसआईटी को मामले की जांच

By Lens News Network
Rawatpura Medical Collage
छत्तीसगढ़

रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज को घूस लेकर दी मान्‍यता, रिश्वत लेकर मनचाही रिपोर्ट देने पर CBI ने 6 को किया गिरफ्तार

By नितिन मिश्रा

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?