[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
सरकारी अस्पताल में बची 9 साल की काव्या की जान, खेलते हुए आंख से दिमाग तक पहुंची थी घंटी
‘भूपेश है तो भरोसा है’ फेसबुक पेज से वायरल वीडियो पर FIR, भाजपा ने कहा – छत्तीसगढ़ में दंगा कराने की कोशिश
क्या DG कॉन्फ्रेंस तक मेजबान छत्तीसगढ़ को स्थायी डीजीपी मिल जाएंगे?
पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया
राहुल, प्रियंका, खड़गे, भूपेश, खेड़ा, पटवारी समेत कई दलित नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में
महाराष्ट्र में सड़क पर उतरे वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ता, RSS पर बैन लगाने की मांग
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर AC बस में लगी भयानक आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे
कांकेर में 21 माओवादियों ने किया सरेंडर
RTI के 20 साल, पारदर्शिता का हथियार अब हाशिए पर क्यों?
दिल्ली में 15.8 डिग्री पर रिकॉर्ड ठंड, बंगाल की खाड़ी में ‘मोंथा’ तूफान को लेकर अलर्ट जारी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

कर्नाटक में नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर बार-बार किया सामूहिक दुष्कर्म, जांच जारी

Lens News
Lens News
ByLens News
Follow:
Published: June 1, 2025 6:52 PM
Last updated: June 1, 2025 6:52 PM
Share
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

द लेंस डेस्क। कर्नाटक के बेलगावी जिले के एक गांव में कुछ महीने पहले एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार ( GANG RAPE )का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। एक आरोपी अभी भी फरार है और पुलिस ने उसकी तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की है।

पुलिस के अनुसार यह जघन्य अपराध कुछ महीने पहले हुआ जब छह आरोपियों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे एक सुनसान पत्थर तोड़ने वाली इकाई (स्टोन क्रशर) पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस घिनौने कृत्य को आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी किया। इसके बाद जनवरी में 3 लोगों ने फिर से ब्लैकमेल कर बलात्कार किया, पीड़िता के माता-पिता को इस घटना की जानकारी तब मिली जब लड़की ने दो दिन पहले अपनी आपबीती साझा की। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज की।

बेलगावी पुलिस आयुक्त बोरासे भूषण गुलाबराव ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि आरोपियों ने रिकॉर्ड किए गए वीडियो का इस्तेमाल पीड़िता को ब्लैकमेल करने के लिए किया और उसे विभिन्न स्थानों पर बार-बार यौन शोषण का शिकार बनाया। आयुक्त ने कहा ‘यह एक अत्यंत गंभीर मामला है। हमने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।’

पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं जिनमें आपत्तिजनक वीडियो होने की आशंका है। फरार छठे आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और उसकी काउंसलिंग भी की जा रही है ताकि उसे मानसिक और भावनात्मक समर्थन मिल सके।

इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है और लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। यह मामला नाबालिगों के खिलाफ बढ़ते अपराधों और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करता है।

TAGGED:BELAGAVI POLICEGANG RAPELKARNATAKA NEWSPOLICE INVESTIGATIONTop_News
Previous Article Abbas Ansari 2 वर्ष की सजा पाने के बाद अब्बास अंसारी की विधायकी गई
Next Article रायपुर के पत्रकारिता विश्वविद्यालय में देर रात नशेड़ी युवकों का हंगामा, देर रात पहुंची पुलिस
Lens poster

Popular Posts

मिस वर्ल्ड 2025: आज हैदराबाद में ताजपोशी, क्या नंदिनी गुप्ता लाएंगी भारत का सातवां खिताब?

द लेंस डेस्क. दुनिया की सबसे शानदार सौंदर्य प्रतियोगिता मिस वर्ल्ड 2025 ( Miss World…

By पूनम ऋतु सेन

तीन छात्रों पर गिरी बिजली-एक मौत, जानें कैसे बचें इस मुश्किल हालात में?

सूरजपुर। छत्‍तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में शुक्रवार शाम को ठाड़पाथर इलाके…

By अरुण पांडेय

शिवसेना के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा कल पहुंचेंगे रायपुर

रायपुर। शिवसेना के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक और श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अभिषेक वर्मा…

By दानिश अनवर

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी, जगदलपुर निगम आयुक्त सस्पेंड, गलत तरीके से बांटा था मुआवजा

By नितिन मिश्रा
छत्तीसगढ़

जानिए किस दिन होगी गोवर्धन पूजा की छुट्टी?

By Lens News
Vinod Kumar Shukla
साहित्य-कला-संस्कृति

विनोद कुमार शुक्ल को अब लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

By Lens News Network
Political Apology
देश

जानिए, बड़े नेताओं ने कब-कब मांगी सियासी माफी

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?