[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
बिहार के एडीजी बोले, किसानों के पास काम नहीं, इसलिए बढ़ रही हत्याएं
अनुराग जैन रिटायर होंगे या नहीं, अटकलें
वीडियो देखें : खाद की मांग कर रहे किसान और उसकी बुजुर्ग मां को मिलीं पुलिस लाठियां, कृषि मंत्री ने किया था दावा नहीं है किल्‍लत
पटना अस्‍पताल मर्डर कांड के बाद अब सासाराम में JDU नेता के पिता की हत्या
बिहार : सामाजिक न्याय के रथ को सांप्रदायिकता के कीचड़ में धंसाने के लिए उठा ‘विदेशी’ मुद्दा!
बंधुआ मजदूर कांड: 8 दिन बाद बाल श्रम के तहत ठेकेदारों पर FIR, बंधुआ मजदूर और यातनाओं का जिक्र तक नहीं
कर्नाटक में 1777 एकड़ जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव आखिर रद्द, 1198 दिनों के किसान आंदोलन से झुकी सरकार
खाद सप्लाई पर विधानसभा में हंगामा, गर्भगृह में पहुंचे विधायकों को स्पीकर ने किया निलंबित
बाढ़, भूस्खलन और बारिश से कई राज्यों में हाल बेहाल, नदियां उफान पर, सड़कें बंद
नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट रद्द करने से अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट का इंकार
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.

Home » कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर बवाल जारी, कांग्रेस बोली- छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक जा रहा है मोटा पैसा, गडकरी का फरमान कचरे के ढेर में

छत्तीसगढ़

कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर बवाल जारी, कांग्रेस बोली- छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक जा रहा है मोटा पैसा, गडकरी का फरमान कचरे के ढेर में

Nitin Mishra
Last updated: May 28, 2025 6:27 pm
Nitin Mishra
Share
Toll Tax
SHARE

रायपुर। रायपुर जिला और दुर्ग जिला के बीच संचालित कुम्हारी टोल प्लाजा के संचालन को लेकर विवाद जारी है। कांग्रेस ने टोल प्लाजा के  खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं ने बुधवार के प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन चलाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन करेंगे। Toll Tax

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कुम्हारी टोल प्लाजा विभिन्न अनियमिततओं के बीच संचालित हो रहा है। टेंडर समाप्त होने के बाद भी अवैध वसूली की जा रही है। छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक मोटा पैसा जा रहा है। दो टोल के बीच दूरी को लेकर गडकरी का फरमान कचरे के ढेर में है। कांग्रेस नेता पूर्व विधायक विकास उपाध्याय एवं जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज शर्मा और कन्हैया अग्रवाल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टोल की अवैध वसूली के तथ्य सामने रखे हैं।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि रायपुर से दुर्ग के बीच केवल 54 किलोमीटर की दूरी में तीन टोल प्लाजा – मंदिर हसौद (किमी 258), कुम्हारी (किमी 281), और दुर्ग (किमी 312) – संचालित हो रहे हैं। जो भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसमें दो टोल प्लाजा के बीच कम से कम 60 किलोमीटर की दूरी अनिवार्य की गई है। सबसे विवादास्पद स्थिति कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर है, जिसकी वैधानिक वसूली अवधि समाप्त हो चुकी है।  फिर भी यह 20 से 25 वर्षों से अवैध रूप से संचालित हो रहा है।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस मुद्दे को कई बार केंद्र सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के समक्ष उठाया गया है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस टोल प्लाजा को अविलंब बंद करने की मांग पहले ही की थी पर सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है और टोल वसूली जारी है वैसे तो नियमानुसार जब टोल वसूली की निर्धारित लागत वर्षों पहले ही वसूल की जा चुकी है, तो इस टोल प्लाजा का संचालन पूरी तरह से अवैध और जनविरोधी है।

कांग्रेस का सीधा आरोप है कि यह टोल नाका न केवल अवैध वसूली का केंद्र बन गया है, बल्कि जानलेवा जाम और दुर्घटनाओं की वजह से यह स्थानीय नागरिकों के लिए संकट का कारण बन चुका है।

कांग्रेस ने सरकार और NHAI से मांग की है कि कुम्हारी टोल प्लाजा को अविलंब बंद किया जाए। अवैध वसूली की उच्च स्तरीय जांच की जाए। स्थानीय नागरिकों को यातायात जाम और दुर्घटनाओं से राहत दिलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्थानीय नागरिकों से नियम विरुद्ध फास्टैग कैमरा लगा कर, अवैध वसूली की जा रही है। इस प्रकरण में कंपनी से जनता से वसूली गई रकम वसूली जाए।

TAGGED:ChhattisgarhCongressNitin GadkariRaipur NewsTop_News
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article trade agreement between india and America सीजफायर के बाद भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के आसार, विशेषज्ञों ने कहा ब्लैकमेलिंग
Next Article Sanyukt Morcha बिलासपुर में संयुक्त मोर्चा ने धार्मिक नफरत फैलाने वालों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

मुंबई में भारी बारिश से त्राहिमाम, रनवे पर घंटों खड़े जहाज, यात्रियों को निकलना हुआ मुहाल

नेशनल ब्यूरो। मुंबई मुंबई में लगातार हो रही तेज बारिश और आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त…

By Lens News Network

चार ट्रिलियन डॉलर जीडीपी की गुत्थी

भारत ने पश्चिमी दुनिया के सामने एक जटिल पहेली पेश कर दी है। दुनिया के…

By Narayan Krishnamurthy

सरगुजा में मासूमों के पोस्टमार्टम की कीमत 10 हजार

सरगुजा। बुनियादी  स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से जूझते छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से चौंकाने वाली…

By Lens News

You Might Also Like

Public Service Guarantee
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 13 सेवाएं अब पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के दायरे में

By Lens News
Ambedkar Aspatal
वीडियो

देर रात छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग, देखें वीडियो

By Lens News
छत्तीसगढ़

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश

By Amandeep Singh
vodfone idea closed soon
अर्थ

वोडाफोन आइडिया ने सरकार से लगाई मदद की गुहार, FY26 के बाद बंद हो सकती है कंपनी

By Amandeep Singh
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?