[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
इंदिरा गांधी पर दिए बयान को लेकर चिदंबरम से पार्टी आलाकमान नाराज, अल्वी ने कहा – दबाव में पूर्व गृहमंत्री
भारत की धरती से पाकिस्तान-अमरीका को तालिबान की ललकार
बिहार में NDA की सीट शेयरिंग का ऐलान, BJP 101, JDU 101, चिराग की LJP 29 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
कोर्ट के नोटिस के बाद भूपेश बघेल ने की EOW अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में कोरबा कलेक्टर की सराहना…फिर क्या हुआ? जानिए यहां
तालिबानी विदेश मंत्री का ताजमहल का दौरा रद्द, महिला पत्रकारों को दूसरी प्रेस कांफ्रेंस में आमंत्रण
बंगाल में एक और मेडिकल छात्रा से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार, 2 फरार, राजनीतिक बवाल तेज
‘बिजली’ की मौत के बाद वंतारा ले जाने के फैसले पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के निजी सहायक ने मनाया सड़क पर अपनी पत्नी का बर्थडे, FIR दर्ज
केरल में आईटी प्रोफेशनल ने किया सुसाइड, इंस्टा पोस्ट में आरएसएस के कई सदस्यों पर यौन शोषण का आरोप
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

मणिपुर में तनाव बढ़ा, इंफाल में राष्ट्रपति शासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन,  7 लोग घायल

The Lens Desk
Last updated: May 26, 2025 2:50 pm
The Lens Desk
Share
manipur
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

द लेंस डेस्क। manipur: इंफाल में 13 फरवरी 2025 से लागू राष्ट्रपति शासन के खिलाफ मैतेई संगठन कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी (COCOMI) के नेतृत्व में हजारों लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी राजभवन की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने एम सेक्टर गेट पर उन्हें रोक लिया। स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस को आंसू गैस और धुआं बमों का इस्तेमाल करना पड़ा, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। COCOMI ने राष्ट्रपति शासन को मणिपुर की संवैधानिक मशीनरी की विफलता करार दिया और इसे तत्काल हटाने की मांग की। संगठन का आरोप है कि यह शासन हिंसा को रोकने में नाकाम रहा है, जिससे मणिपुर में तनाव और अस्थिरता बढ़ रही है।

क्या है तनाव का कारण

मणिपुर में मई 2023 से मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा जारी है, जिसमें अब तक 250 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे और विधानसभा सत्र को रद्द करने के बाद 13 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति शासन लागू किया गया। प्रदर्शनकारी इसे केंद्र सरकार की नाकामी मानते हैं, जबकि विपक्षी दल, जैसे कांग्रेस, ने इसे देर से लिया गया जरूरी कदम बताया। हाल ही में, शिरुई लिली फेस्टिवल 2025 के कवरेज के दौरान पत्रकारों और अधिकारियों को सुरक्षा बलों द्वारा कथित तौर पर परेशान किए जाने की घटना ने भी तनाव को बढ़ाया। COCOMI ने इस घटना की निंदा करते हुए 48 घंटे के बंद का आह्वान किया, जिससे इंफाल घाटी के पांच जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ।

मौजूदा स्थिति

प्रदर्शनों के बाद इंफाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मणिपुर में हाल के महीनों में हिंसा में कमी आई है, लेकिन जातीय तनाव और अविश्वास का माहौल बरकरार है। सरकार ने पत्रकारों के साथ हुई घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है। साथ ही, मणिपुर में हथियारों की लूट और उग्रवाद पर अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज किए गए हैं, जिसमें हाल ही में 10 उग्रवादी मारे गए और कई गिरफ्तार किए गए।

सरकार के सामने बड़ी चुनौती

मणिपुर में शांति स्थापना के लिए केंद्र और राज्य प्रशासन के सामने कई चुनौतियां हैं। COCOMI और अन्य संगठनों का कहना है कि राष्ट्रपति शासन से समस्याएं हल होने के बजाय और जटिल हो रही हैं। दूसरी ओर  कुकी जो समुदायों ने भी हिंसा और अविश्वास का हवाला देते हुए विरोध प्रदर्शन किए हैं। मणिपुर में स्थायी शांति के लिए सभी समुदायों के बीच संवाद और विश्वास बहाली की जरूरत है, लेकिन अभी तक कोई ठोस राजनीतिक या सुरक्षा समाधान सामने नहीं आया है।  

TAGGED:Big_NewsManipurNarendra Modipresident draupadi murmuPresident RulePROTEST
Previous Article पुणे में बादल फटने से तबाही पुणे में बादल फटने से तबाही, नवतप्पा में लू से राहत, केरल में भारी बारिश, छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक
Next Article pm modi: वडोदरा में पीएम मोदी का रोड शो,  ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली गुजरात यात्रा
Lens poster

Popular Posts

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद पर ट्रंप की मध्यस्थता के बाद युद्धविराम, ट्रम्प ने कहा – भारत पाकिस्तान संघर्ष की दिलाई याद

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे हिंसक सीमा विवाद को रोकने के लिए एक…

By पूनम ऋतु सेन

छत्तीसगढ़ विधानसभा : अस्पताल की मशीनों का मुद्दा उठने पर मंत्री का जवाब- 161 मशीनों में 50 खराब, 11 की हो रही मरम्मत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी सदन में जमकर हंगामा हुआ…

By नितिन मिश्रा

लटककर यात्रा बनी जानलेवा, मुंबई में लोकल ट्रेन से गिरकर पांच की मौत

द लेंस डेस्‍क। ठाणे के नजदीक मुंबई में सोमवार सुबह एक भीषण रेल हादसा हुआ,…

By Lens News Network

You Might Also Like

State-sponsored terrorism
देश

आर्मी चीफ का अल्टीमेटम – भूगोल में रहना है तो आतंकवाद रोके, एयर चीफ मार्शल का दावा – पाकिस्तान के पांच F-16 गिराए

By दानिश अनवर
देश

मुझे सदन में बोलने नहीं दिया गया- स्पीकर पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

By अरुण पांडेय
P Chidambaram TV Interview
देश

26/11 अतंकी हमले पर पूर्व गृहमंत्री चिदंबरम का चौंकाने वाला खुलासा, दबाव में था भारत

By अरुण पांडेय
CBSE Results
छत्तीसगढ़देश

CBSE ने 10 वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?