[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

कनाडा को ट्रंप का ऑफर ‘अमेरिका का 51वां राज्य बनें, मुफ्त मिलेगा गोल्डन डोम’, कनाडा ने दिया जवाब

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: May 28, 2025 6:57 PM
Last updated: May 28, 2025 6:57 PM
Share
trump on canada
trump on canada
SHARE

द लेंस डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा ( TRUMP ON CANADA) को एक प्रस्ताव दिया है जिसने दोनों देशों के बीच राजनयिक हलकों में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने कनाडा से कहा है कि यदि वह अमेरिका का 51वां राज्य बन जाता है तो उसे अमेरिका की अत्याधुनिक ‘गोल्डन डोम’ रक्षा प्रणाली का मुफ्त संरक्षण प्राप्त होगा। इस रक्षा प्रणाली की अनुमानित लागत 61 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 5 लाख करोड़ रुपये) है। हालांकि यदि कनाडा स्वतंत्र रहना चाहता है तो उसे इस रक्षा प्रणाली के लिए भारी-भरकम राशि चुकानी होगी। इस विषय पर डोनाल्ड ट्रम्प का ट्ववीट भी वायरल हो रहा है।

खबर में खास
ट्रंप का प्रस्ताव और उसका संदर्भकनाडा की तीखी प्रतिक्रियादोनों देशों के बीच बढ़ता तनाव

ट्रंप का प्रस्ताव और उसका संदर्भ

यह बयान ट्रंप के उस पूर्व दावे का हिस्सा है जिसमें उन्होंने कनाडा को अमेरिका का हिस्सा बनाने की बात कही थी। ट्रंप ने अपने बयान में कनाडा-अमेरिका के बीच व्यापार असंतुलन, सीमा सुरक्षा, फेंटेनाइल ड्रग तस्करी और अवैध इमिग्रेशन जैसे मुद्दों पर चिंता जताई। उनका कहना है कि कनाडा को अमेरिका के साथ एकीकृत होने से दोनों देशों को आर्थिक और सुरक्षा लाभ मिल सकते हैं। ट्रंप ने ‘गोल्डन डोम’ को एक ऐसी रक्षा प्रणाली के रूप में प्रस्तुत किया जो कनाडा को बाहरी खतरों से सुरक्षा प्रदान कर सकती है।

कनाडा की तीखी प्रतिक्रिया

कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्रंप के इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कनाडा अपनी संप्रभुता और स्वतंत्रता को सर्वोपरि मानता है। कार्नी ने अपने बयान में कहा “कनाडा अमेरिका के साथ अपने व्यापारिक और रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन हमारी स्वतंत्रता और राष्ट्रीय पहचान पर कोई समझौता नहीं होगा।” कनाडा ने हाल ही में अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के जवाब में 25% जवाबी टैरिफ की घोषणा की थी जो स्टील, एल्युमीनियम और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं पर लागू होगी।

ट्रंप के इस कदम को मीडिया रिपोर्ट्स में ‘ट्रांजेक्शनल जियोपॉलिटिक्स’ का हिस्सा बताया है जहां राष्ट्रीय संप्रभुता को आर्थिक और रक्षा लाभों के साथ जोड़ा जा रहा है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह बयान कनाडा पर दबाव बनाने की रणनीति हो सकती है ताकि वह व्यापार और सीमा सुरक्षा पर अमेरिकी शर्तों को स्वीकार करे।

दोनों देशों के बीच बढ़ता तनाव

कनाडा और अमेरिका के बीच संबंध लंबे समय से घनिष्ठ रहे हैं लेकिन हाल के वर्षों में व्यापार और सीमा मुद्दों पर मतभेद उभरे हैं। ट्रंप ने पहले भी कनाडा पर 10% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी जिसका जवाब कनाडा ने जवाबी टैरिफ के साथ दिया। ट्रंप का ताजा प्रस्ताव इस तनाव को और बढ़ा सकता है क्योंकि कनाडा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी स्वतंत्रता को किसी भी कीमत पर बनाए रखेगा।

कनाडा के हालिया संघीय चुनाव में मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने जीत हासिल की लेकिन पूर्ण बहुमत से तीन सीट पीछे रहकर अल्पमत सरकार बनाई। मुख्य विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी, पियरे पॉइलिवरे के नेतृत्व ने भी महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की, लेकिन वह सरकार बनाने में असफल रही। चुनाव में प्रमुख मुद्दे थे- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ और कनाडा को 51वां राज्य बनाने की धमकी, जीवन-यापन की बढ़ती लागत, आवास संकट और सीमा सुरक्षा। कार्नी ने ट्रंप के खिलाफ मजबूत रुख और आर्थिक स्थिरता पर जोर दिया जबकि पॉइलिवरे ने आवास और अपराध जैसे घरेलू मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया।

ट्रम्प का दिया यह प्रस्ताव कनाडा-अमेरिका संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर सकता है। जहां कनाडा ने अपनी संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प जताया है वहीं ट्रंप की यह रणनीति दोनों देशों के बीच व्यापार और रक्षा वार्ताओं को प्रभावित कर सकती है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस घटनाक्रम पर करीब से नजर रखे हुए है क्योंकि यह उत्तरी अमेरिका के भू-राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

TAGGED:AMERICA CANADACANADA POLITICSGOLDEN DOMETop_NewsTRUMP ON CANADA
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article Current Death छत्तीसगढ़ में पूर्व विधायक की मां की करंट की चपेच में आई, मौके पर हुई मौत
Next Article Arvind Netam Interview बस्तर में आज तक एक भी ग्रामसभा ईमानदारी से नहीं हुई : अरविंद नेताम
Lens poster

Popular Posts

चुनाव आयोग से बढ़ते टकराव के बीच EC के खिलाफ महाभियोग की सुगबुगाहट

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हाल के चुनावों के दौरान धोखाधड़ी के आरोपों…

By आवेश तिवारी

इब्तिदा-ए-इश्क और मोहन यादव

हिंदी की प्रसिद्ध कहावत है- 'करे कोई, भरे कोई।' मतलब, अपराध या गड़बड़ी कोई और…

By राजेश चतुर्वेदी

भाजपा पर ऐसी मेहरबानी

न्यूज पोर्टल स्क्रॉल ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि किस तरह टाटा…

By Editorial Board

You Might Also Like

Cristiano Ronaldo
खेल

2027 तक अल नस्र से ही जुड़े रहेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो

By दानिश अनवर
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा से कोरिया तक: ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ में बदलाव की गूंज

By Lens News
CG Cabinet
छत्तीसगढ़

CG Cabinet : गजेंद्र यादव, खुशवंत गुरु और राजेश अग्रवाल बने मंत्री, छत्तीसगढ़ में पहली बार 14 मंत्रियों की कैबिनेट

By दानिश अनवर
JSM national conference
अन्‍य राज्‍य

जन संस्कृति मंच का राष्ट्रीय सम्मेलन, थीम है ‘फासीवाद के खिलाफ जनता की एकता’

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?