[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
स्क्रीन

स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी टली, पिता की तबीयत सुधरी, अफवाहों के बीच जानिए क्या है पूरा मामला?

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 26, 2025 5:14 PM
Last updated: November 26, 2025 9:18 PM
Share
SHARE

लेंस डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना और मशहूर संगीतकार-सिंगर पलाश मुच्छल की शादी (Smriti Mandhana Wedding Controversy) 23 नवंबर 2025 को सांगली में होनी तय थी। हल्दी, मेहंदी और संगीत की रंगारंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। परिवार ने तुरंत फैसला लिया कि जब तक पिता पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते, शादी नहीं होगी।

अच्छी खबर यह है कि मंगलवार सुबह स्मृति के पिता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। मीडिया में आयी ख़बरों के मुताबिक़ डॉक्टरों ने कहा है कि वे अब खतरे से बाहर हैं और घर पर आराम कर रहे हैं। पलाश मुच्छल भी इस सदमे और तनाव की वजह से कुछ घंटों के लिए अस्पताल में भर्ती रहे थे। जबकि उनकी मां अमिता मुच्छल ने बताया ‘हल्दी के बाद से हमने पलाश को बाहर नहीं जाने दिया था। वह बहुत रोया, तबीयत बिगड़ गई। चार घंटे अस्पताल में रहे, ड्रिप लगी, सभी टेस्ट नॉर्मल आए। वह स्मृति से ज्यादा उनके पिता के करीब हैं, इसलिए उन्होंने खुद कहा था – पापा ठीक नहीं होंगे तो शादी नहीं करेंगे।’

इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी चैट्स वायरल हो गईं, जिनमें पलाश किसी लड़की से बात करते दिख रहे हैं। इन चैट्स को मई-जुलाई 2025 का बताया जा रहा है। इन स्क्रीनशॉट्स पोस्ट करने वाली लड़की मैरी डी कोस्टा ने खुद स्पष्ट किया है कि वह न तो कोरियोग्राफर हैं, न ही पलाश से कभी मिलीं और न ही उनका कोई रिश्ता था। उन्होंने लिखा, ‘मैं स्मृति मंधाना की बहुत इज्जत करती हूं, इसलिए मुझे लगा लोगों को सच पता चलना चाहिए। चैट में साफ है कि मैंने ही बात बंद कर दी थी। अब मुझे ही ट्रोल किया जा रहा है, मजबूरन अकाउंट प्राइवेट करना पड़ा।’

पलाश की मां और उनकी कजिन नीति ने भी अपील की है कि बिना पूरी सच्चाई जाने पलाश को जज न किया जाए। अमिता मुच्छल ने भरोसा दिलाया है कि शादी सिर्फ टली है, रुकी नहीं। ‘सब कुछ पहले जैसा ही होगा। मेरा बेटा जल्दी ही अपनी दुल्हन घर लाएगा।’

दोनों परिवार अभी चुप हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि जैसे ही श्रीनिवास मंधाना पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे, नई तारीख तय कर दी जाएगी फिलहाल स्मृति और पलाश के फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि जल्द ही दोनों की जोड़ी फिर मुस्कुराती हुई नजर आए ।

TAGGED:Smriti Mandhana Wedding ControversyTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article CJI on delhi air pollution CJI ने कहा- दिल्ली की खराब हवा में मेरा टहलना मुश्किल
Next Article Supreme Court on SIR SIR में मसौदा सूचियों के प्रकाशन का समय बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट सहमत
Lens poster

Popular Posts

महिला विश्व कप क्रिकेटः भारतीय टीम कामयाबी के शिखर पर

महिला विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में कल आधी रात के करीब भारतीय टीम ने…

By Editorial Board

GST 2.0 : जोमैटो, स्विगी, तंबाकू उत्पाद आज से महंगे, टीवी, फ्रिज, दूध, पनीर, वाहन अब सस्ते

नई दिल्ली। नवरात्रि के अवसर पर आज से जीएसटी दरों में ऐतिहासिक बदलाव लागू हो…

By आवेश तिवारी

झारखंड शराब घोटाला: एसीबी ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को किया गिरफ्तार, रांची लेकर जाएगी टीम

रायपुर। झारखंड शराब घोटाला मामले में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ के कारोबारी…

By नितिन मिश्रा

You Might Also Like

Bhupesh Baghel press conference
देश

कांग्रेस का बड़ा हमला – अमेरिका के दबाव में सरकार ने नीति बदली, इस्तीफा दें अमित शाह

By Lens News Network
UGC
छत्तीसगढ़

18 राज्यों के 54 निजी विश्वविद्यालयों को UGC का नोटिस, इसमें छत्तीसगढ़ की तीन

By Lens News
FAKE GOVERNMENT SCHOOL
अन्‍य राज्‍य

20 साल तक निजी स्कूल ने खुद को सरकारी बताया और सरकारी खजाने से उड़ा ले गए 15 करोड़

By पूनम ऋतु सेन
NIA raids in Bastar
छत्तीसगढ़

NIA ने सुकमा-दंतेवाड़ा में 12 ठिकानों पर छापेमारी

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?