[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
खेल

भारत करेगा Commonwealth Games-2030 की मेजबानी, 20 साल बाद फिर मिला मौका

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: November 26, 2025 9:26 PM
Last updated: November 26, 2025 9:26 PM
Share
Commonwealth Games-2030
SHARE

नई दिल्‍ली। साल 2030 में भारत एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है। भारत के लिए यह मौका 20 साल बाद आया है। आखिरी बार 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स हुए थे। तब भारतीय खिलाड़ियों ने पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया था। अब गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजन होगा।

Commonwealth Games-2030 : ग्लासगो में हुई कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन की जनरल असेंबली में अहमदाबाद को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन का अधिकार दिया गया। पिछले महीने फेडरेशन के कार्यकारी बोर्ड ने अहमदाबाद को 100वें संस्करण के लिए प्रस्तावित मेजबान के रूप में चुना था और 74 सदस्यों वाली जनरल असेंबली में इसे मंजूरी मिलना महज औपचारिकता थी।

📣The 2030 Commonwealth Games will be hosted by Amdavad, India!!

At the Commonwealth Sport General Assembly in Glasgow, Commonwealth Games Northern Ireland was delighted to support the awarding of hosting rights for the 2030 Games to the city of Amdavad, India! pic.twitter.com/SDV3esnp1C

— Commonwealth Games Northern Ireland (@GoTeamNI) November 26, 2025

कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष और धाविका पीटी उषा ने कहा कि हमें राष्ट्रमंडल परिवार का यह विश्वास मिलना बहुत गर्व की बात है। 2030 के खेल न केवल राष्ट्रमंडल आंदोलन के 100 वर्ष पूरे होने का उत्सव होंगे, बल्कि आने वाली सदी के लिए मजबूत आधार भी तैयार करेंगे। ये खेल सभी राष्ट्रमंडल देशों के एथलीटों, समुदायों और संस्कृतियों को दोस्ती, सद्भावना तथा प्रगति के भाव से एकजुट करेंगे।

2030 खेलों में कुल 15 से 17 खेलों को शामिल करने का फैसला लिया गया है। अभी तक एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स, स्विमिंग और पैरा स्विमिंग, टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस, लॉन बॉल्स और पैरा बॉल्स, वेटलिफ्टिंग और पैरा पावरलिफ्टिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, नेटबॉल तथा बॉक्सिंग को अंतिम रूप दे दिया गया है। बाकी खेलों को अगले महीने से फाइनल किया जाएगा।

जिन खेलों पर विचार चल रहा है, उनमें आर्चरी, बैडमिंटन, 3×3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, टी-20 क्रिकेट, साइकिलिंग, डाइविंग, हॉकी, जूडो, रिदमिक जिम्नास्टिक्स, रग्बी सेवन्स, शूटिंग, स्क्वैश, ट्रायथलॉन और पैरा ट्रायथलॉन तथा कुश्ती शामिल हैं। मेजबान शहर दो नए या पारंपरिक खेल भी जोड़ने का प्रस्ताव रख सकता है।

TAGGED:Commonwealth Games-2030Top_News
Previous Article Rail Corridor रेल कॉरीडोर : पुरानी लाइनों के वादों को भूल सरकार का खनिज परिवहन पर जोर
Next Article Sachin Pilot सचिन पायलट के सामने क्यों भिड़ गए कांग्रेसी?
Lens poster

Popular Posts

पुणे में बादल फटने से तबाही, नवतप्पा में लू से राहत, केरल में भारी बारिश, छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक

द लेंस डेस्क। weather update: पुणे में अचानक बादल फटने से भारी तबाही मची। मूसलाधार…

By Amandeep Singh

पहलगाम आतंकी हमला : “अगर बंदूक थमा दी जाए तो…”, पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर पर फूटा विनय नरवाल के पिता का गुस्सा

द लेंस डेस्‍क।Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल…

By अरुण पांडेय

आईएएस पत्नी सीएम के साथ विदेश दौरे पर, आईजी पति ने खुद को गोली मारी

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वाई.…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

CGPSC की मुख्य परीक्षा 26 जून को, दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

By Lens News
Andhra Temple stampede
छत्तीसगढ़

श्रीकाकुलम वेंकटेश्वर मंदिर में कैसे मची भगदड़? 10 श्रद्धालुओं की हुई मौत

By पूनम ऋतु सेन
देश

2 दिनों के लिए कई राज्यों के लिए शीत लहर का अलर्ट, हिमालय की बर्फबारी से मैदानों में ठंडी हवाओं का दौर

By पूनम ऋतु सेन
Phalodi road accident
छत्तीसगढ़

टोल वसूली से आ रहे अरबों रुपये सड़क सुरक्षा पर खर्च क्‍यों नहीं, फलौदी सड़क हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त   

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?