लेंस डेस्क। झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत खपिया जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशन (Anti-Naxal operation) को अंजाम दिया। यह कार्रवाई 209 कोबरा बटालियन की टीमों द्वारा की गई, जिसमें नक्सलियों के एक समूह से मुठभेड़ हुई।
जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन का नेतृत्व चीता राजेश कुमार यादव और चीता अभिषेक यादव कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा बलों का सामना सहदेव महतो उर्फ अनुज (RCM) के नेतृत्व वाले नक्सली दस्ते से हुआ। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में चार नक्सली मारे गए।
मारे गए नक्सलियों की पहचान सहदेव महतो उर्फ अनुज (RCM), नताशा (SZCM), बुधन कर्माली (एरिया कमांडर) और रंजीत गंझू (एरिया कमांडर) के तौर पर हुई है।
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें 2 AK सीरीज राइफल, 1 कोल्ट AR-15 राइफल, 1 इंसास राइफल शामिल है।
सुरक्षा बलों के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय नक्सली नेटवर्क के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि किसी अन्य नक्सली की मौजूदगी का पता चल सके।










