गर्लफैंड के लिए चली 12 बोर बंदूक, राइफल और पिस्टल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा इलाके में गर्लफ्रेंड को लेकर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1 पिस्टल,1 12 बोर बन्दुक,1 स्नाइपर,1 चाकू और 2 चारपहिया वाहन सफारी और थार जब्त किया है।

गर्लफ्रेंड के लिए चली बंदूक

राजधानी के तेलीबांधा इलाके में स्थित कार सोल्यूशन नाम के चार पहिया वाहन खरीदी–बिक्री के शो रूम पर दो व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ता चला गया कि आरोपी जसपाल सिंह ने प्रभजोत सिंह नामक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। दरअसल 5 फरवरी को प्रभजोत सिंह और जसपाल सिंह के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था। 6 फरवरी को आपसी समझौते को लेकर दोनों पक्ष इकट्ठा हुए थे। इस दौरान दोनों के बीच फिर विवाद हुआ और जसपाल सिंह ने कार से 12 बोर की बंदूक निकालकर दो राउंड फायर कर दिया।

पुलिस ने देर रात किया मामले का खुलासा

फायरिंग की घटना के चंद घंटों के भीतर पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों में गिरफ्तारी के बाद देर रात प्रेसवार्ता ली। रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि तेलीबांधा थाना इलाके में कार सोल्यूशन केंद्र में गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में फायरिंग का घटना घटित हुई थी। इस मामले में थाना तेलीबांधा में एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोपी द्वारा प्रार्थी पर जानलेवा हमला करने की नियत से फायरिंग की गई थी। आरोपियों की तलाश में शहर भर में नाकाबंदी की गई थी। पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर ही आरोपियों गिरफ्तार करने के साथ घटना में प्रयुक्त 12 बोर बंदूक 1 पिस्टल,1 स्नाइपर,1 चाकू और 2 चारपहिया वाहन सफारी और थार जब्त किया है। एक आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories