रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती से 17 विभिन्न विभागों में कुल 238 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इनमें राज्य कर अधिकारी, जिला पंजीयक, सहायक संचालक जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 30 दिसंबर 2025 तक भरे जाएंगे।
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 22 फरवरी 2026 को होगी इसके बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार होंगे। आवेदन केवल CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख से पहले आवेदन पूरा करना होगा ताकि किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े। पूरी जानकारी और सिलेबस आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

