लेंस डेस्क। असम भाजपा और असम गण परिषद से जुड़े तीन पूर्व विधायकों ने आज कांग्रेस (Assam Congress) की सदस्यता ले ली है। दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वार्टर में असम के तीन पूर्व विधायक सत्यव्रत कलिता, बिनंदा सैकिया और मानसिंह रोंगपी ने कांग्रेस जॉइन किया।
इस मौके पर कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, सांसद रकिबुल और असम महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मीरा बोरठाकुर मौजूद थीं।
सत्यव्रत कलिता 2016 के चुनावों में असम विधानसभा के कमालपुर सीट से विधायक चुने गए थे। वे पहले असम गण परिषद से जुड़े थे। असम के सिपाझार से पूर्व विधायक बिनंदा सैकिया ने मंगलवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। कभी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के करीबी माने जाने वाले सैकिया ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने फैसले की घोषणा की थी।
अपने फैसले को लेकर सैकिया ने कहा कि वह पिछले चार वर्षों से भाजपा के साथ हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की बैठकों में नियमित रूप से भाग लेने के बावजूद उन्हें पार्टी से कुछ भी हासिल नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें : गौरव गोगोई के हाथ असम कांग्रेस की कमान, बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष