[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दो चरणों में मतदान, 14 नवंबर को पता चलेगा किसकी बनेगी सरकार

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: October 6, 2025 4:44 PM
Last updated: October 7, 2025 2:35 PM
Share
Bihar Assembly Elections 2025
SHARE

नई दिल्‍ली। बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के तारीखों का एलान हो चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सोमवार को नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में हुई प्रेस कॉन्‍फेंस के साथ ही चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है।

बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण 6 नवंबर को, जिसमें 121 सीटों पर वोटिंग होगी, और दूसरा चरण 11 नवंबर को, जिसमें 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम

पहला चरण

नोटिफिकेशन: 10 अक्तूबर
नामांकन की आखिरी तारीख: 17 अक्तूबर
नामांकन पत्रों की जांच: 18 अक्तूबर
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख: 20 अक्तूबर
मतदान: 6 नवंबर

दूसरा चरण

नोटिफिकेशन: 13 अक्तूबर
नामांकन की आखिरी तारीख: 20 अक्तूबर
नामांकन पत्रों की जांच: 21 अक्तूबर
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख: 23 अक्तूबर
मतदान: 11 नवंबर

चुनाव के लिए तैयारियां

कुल पोलिंग स्टेशन: 90,712
प्रति पोलिंग स्टेशन औसत वोटर्स: 818
शहरों में पोलिंग स्टेशन: 13,911
गांवों में पोलिंग स्टेशन: 76,801

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग, एक संवैधानिक निकाय के रूप में, अपनी जिम्मेदारियों को दो हिस्सों में पूरा करता है। पहला हिस्सा है मतदाता सूची तैयार करना और दूसरा है चुनाव का आयोजन। जून 2025 से शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को शुद्ध किया गया। 1 अगस्त को प्रारंभिक सूची जारी की गई, जिसे सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराया गया।

1 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया गया, जिसमें राजनीतिक दलों, बूथ कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को पर्याप्त मौका मिला। इसके बाद पात्रता की जांच की गई और 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हुई। अगर इसमें कोई त्रुटि रह गई हो, तो नागरिक जिलाधिकारी के पास अपील कर सकते हैं। साथ ही, अगर किसी का नाम छूट गया हो, तो नामांकन से 10 दिन पहले तक उसे जोड़ा जा सकता है।

लगभग 22 साल बाद बिहार में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध करने का कार्य पूरा हुआ। सभी राजनीतिक दलों ने लंबे समय से इस सूची में खामियों की शिकायत की थी। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर काफी चर्चा हुई। हालांकि, सच्चाई यह है कि 243 विधानसभाओं में 1.6 लाख बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सहयोग से जमीनी स्तर पर अधिकारियों ने कड़ी मेहनत की। एक नई व्यवस्था के तहत अब मतदाता किसी भी मतदान केंद्र के बाहर अपना मोबाइल फोन जमा कर सकते हैं और वोट डालने के बाद उसे वापस ले सकते हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बिहार में चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराया। इस प्रक्रिया में मतदाताओं की नई गणना की गई, जो जून से शुरू हुई थी। 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई। इस सूची के अनुसार, बिहार में कुल 7,41,92,357 मतदाता दर्ज हैं। 2020 में यह संख्या 7,36,47,660 थी, यानी इस बार 5,44,697 नए मतदाता जुड़े हैं। हालांकि, एसआईआर के बाद राज्य में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में 47,77,487 की कमी दर्ज की गई है।

यह भी देखें : बिहार विधानसभा का बीता कार्यकाल, जहां एक रात में तय हुए गठबंधन और टूटे भी

TAGGED:Bihar Assembly Elections 2025ECITop_News
Previous Article EXIT POLL बिहार विधानसभा का बीता कार्यकाल, जहां एक रात में तय हुए गठबंधन और टूटे भी
Next Article Chaitanya Baghel पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल फिर भेज गए जेल
Lens poster

Popular Posts

आज आएगा CA Result, यहां देखें अपना मार्क्स?

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स के लिए आज एक बड़ी खबर है।…

By The Lens Desk

बीजापुर में पंचायत कर्मी से SDOP की मारपीट के खिलाफ कर्मचारी धरने पर, कल निकालेंगे न्याय यात्रा

लेंस ब्यूरो। बस्तर बीते दस दिनों से बीजापुर जिले के सभी पंचायत कर्मी धरने पर…

By Lens News

बीच सेशन में नियम बदलना मनमानी– हाइकोर्ट, 5वीं और 8 वीं बोर्ड परीक्षा लेने बाध्य नहीं निजी स्कूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के 5वीं और 8 वीं की बोर्ड परीक्षा कराए जाने के निर्णय…

By नितिन मिश्रा

You Might Also Like

The Paradise poster launched
स्क्रीन

The Paradise का पोस्‍टर लॉन्‍च, शिकंजा मालिक के किरदार में मोहन बाबू, जानिए कब रिलीज होगी फिल्‍म?

By Lens News Network
america pakistan
दुनिया

अमेरिकी अधिकारियों के कराची के लग्जरी होटलों में खतरे की आशंका, आवाजाही पर रोक

By पूनम ऋतु सेन
naxal attack
छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सलियों ने की सरेंडर नक्सली के परिवार के सदस्यों की हत्या, कई ग्रामीणों का अपहरण

By Lens News
RK Singh suspended
देश

पूर्व ऊर्जा मंत्री आरके सिंह पर गिरी गाज, भाजपा से निलंबित

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?