[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस संपादकीय

जहरीली हवा के बीच

Editorial Board
Editorial Board
Published: November 10, 2025 9:17 PM
Last updated: November 10, 2025 9:17 PM
Share
Delhi air pollution
SHARE

यह हर साल की कहानी है, और कुछ भी नहीं बदल रहा है। पोर्ट्स दिखा रही हैं, दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अनेक इलाके भीषण वायुप्रदूषण का सामना कर रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक हमारी सेहत के लिए एक्यूआई का स्तर 50 से अधिक नहीं होना चाहिए।

हालत यह है कि पिछले कई हफ्तों से दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई 300 से 400 अंकों से भी ऊपर है। बीते दो दिनों के ही आंकड़ें देखें तो देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई ने 425 का आंकड़ा छू लिया था। वास्तव में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित अनेक छोटे-बड़े शहरों का भी कोई अच्छा हाल नहीं है।

मुंबई के कई हिस्सों में भी दो दिनों के दौरान एक्यूआई 200 के करीब पहुंच गया था। यहां तक कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यह 100 से ऊपर है औऱ यह कोई संतोषजनक स्थिति नहीं है।

पिछले महीने दिवाली के बाद आई स्विस कंपनी आईक्यूएयर की रिपोर्ट में राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर के रूप में शीर्ष पर थी। वास्तव में यह कोई नई बात नहीं है, और न ही जन स्वास्थ्य से सीधे जुड़े मुद्दों पर सरकारों की काहिली भी। दरअसल साफ हवा और जनस्वास्थ्य से जुड़े दूसरे मानक केंद्र और राज्य सरकारों की प्राथमिकताओं में ही कहीं नजर नहीं आते।

संभव है आने वाले दिनों में राजधानी में ग्रैप 3 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) लागू कर दिए जाएं और कंस्ट्रक्शन गतिविधियों और डीजल गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाने जैसे कदम उठाए जाएं। ये सारे उपाय पहले भी आजमाए जा चुके हैं, तकरीबन हर साल और फिर अगले मौसम तक सब कुछ भुला दिया जाता है।

जबकि जरूरत न केवल इस समस्या से निपटने के लिए समग्रता से सोचने और दूरगामी उपाय तलाशने की है, बल्कि यह देखने की भी है कि यह समस्या केवल महानगरों की नहीं, बल्कि हरियाणा के सिरसा जैसे शहर की भी है, जहां लोगों की सांस प्रदूषण से फूल रही है।

हैरानी इस बात की है कि इसे समग्रता में नहीं देखा जा रहा है? क्या यह हमारे सम्मानजनक ढंग से जीने के संवैधानिक अधिकार के दायरे में नहीं आता? क्या यह बताने की जरूरत है कि देश के करोड़ों लोग विश्व स्वास्थ्य संगठन के हवा में पीएम 2.5 कणों की उपस्थिति के तय मानक से 20 से 30 गुना ज्यादा प्रदूषण के साथ जीने को मजबूर हैं?

दरअसल यह मामला हमारी सरकारों की प्राथमिकताओं से भी जुड़ा है, जिन्होंने नकद योजनाओं जैसे सीधे वोट हासिल करने वाले उपाय ईजाद कर लिए हैँ। लिहाजा उनकी प्राथमिकता में सार्वजनिक परिवहन का विस्तार और महानगरों पर बढ़ते दबाव को कम करने के उपाय नजर नहीं आते।

TAGGED:Delhi Air PollutionEditorial
Previous Article Delhi car blast Delhi car blast : लाल किले के पास कार धमाका, 9 की मौत, देश के प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट, अमित शाह बिहार से दिल्‍ली पहुंचे
Next Article Amit Baghel जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के मुख्य अमित बघेल को पुलिस ने घोषित किया भगोड़ा, 5 हजार का ईनाम रखा
Lens poster

Popular Posts

श्रम संहिता के विरोध में ट्रेड यूनियन, 26 नवंबर को बड़ा प्रदर्शन

रायपुर। देश की दस बड़ी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की ओर से लागू…

By Lens News

पांच साल में 65 लाख बच्चों ने स्कूल छोड़ा, आधी लड़कियां

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली भारत में पिछले पांच वर्षों में 65 लाख से ज़्यादा बच्चों…

By आवेश तिवारी

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्‍हा ने कहा, देश में अघोषित आपातकाल

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने संविधान दिवस के मौके पर…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

Coldrif Cough Syrup
English

Coldrif ban: a sorry state of food and drug safety

By Editorial Board
judge letter against Rahul Gandhi
देश

राहुल के खिलाफ चिट्ठी लिखने वाले जज ने अगले सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत के खिलाफ भी लिखा था पत्र

By आवेश तिवारी
Bangladeshi citizen
लेंस संपादकीय

मनमानी कार्रवाई

By Editorial Board
Letter against Rahul Gandhi
लेंस संपादकीय

272 लोगों की चिट्ठी: तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है पार्टनर?

By Editorial Board

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?