[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

अब 100 नहीं 200 यूनिट तक आएगा बिजली बिल हाफ, आलोचना के बाद साय सरकार ने बढ़ाई रियायत

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: November 18, 2025 9:36 PM
Last updated: November 19, 2025 1:10 AM
Share
200 units bills half
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मंगलवार को बुलाए गए विशेष सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगों को बड़ी राहत देने वाला फैसला सुनाया। उन्होंने घोषणा की कि अब घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक की खपत पर सिर्फ आधा बिल चुकाना पड़ेगा। पहले मौजूदा बीजेपी सरकार ने इस सुविधा की सीमा को घटाकर केवल 100 यूनिट तक कर दिया था, जिससे लोगों में काफी नाराजगी थी।

खबर में खास
देखें वीडियो400 यूनिट तक छूट मिले नहीं तो सीएम निवास घेरेगी कांग्रेस

द लेंस ने भी इस मामले पर लगातार खबरें की थीं। और मुददे को उठाया था। 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना में कटौती किये जाने से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इस बीच लोगों के बिजली बिल भी दो गुने से अधिक आने लगे थे।

यह तब था जब पीएम सूर्य घर योजना से सरकार हाफ बिजली बिल से मुफ़्त बिजली बिल की योजना चला रही थी। इस योजना का प्रचार प्रसार भी खूब किया गया था। लेकिन 100 यूनिट तक ही बिल हाफ होने से प्रदेश के 38 लाख से अधिक उपभोक्‍ताओं को झटका लगा था।

तमाम विरोध और आलोचनाओं के बाद इस फैसले के संकेत खुद सीएम साय ने एक दिन पहले ही दे दिए थे। सोमवार को जगदलपुर में जगतू महरा स्कूल के 100 साल पूरे होने के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में साफ कहा था कि बिजली बिल आधा करने की योजना पर काम तेजी से चल रहा है और इसे जल्द लागू किया जाएगा। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने जोर देकर कहा कि यह जनता से किया हुआ वचन है और सरकार इसे पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उसी कार्यक्रम में सीएम ने स्कूल की सदी पूरी होने पर बधाई देते हुए इसके जीर्णोद्धार के लिए डेढ़ करोड़ रुपये और सौ बिस्तरों वाला नया हॉस्टल बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुराने वादों को अलमारी में बंद नहीं होने दिया जाएगा और बस्तर क्षेत्र में शिक्षा और विकास के कामों को सबसे ऊपर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बस्तर की पुरानी शैक्षिक परंपरा को संजोना और आगे बढ़ाना राज्य सरकार का दायित्व है। इसी कड़ी में स्थानीय फिल्म माटी को टैक्स फ्री करने की मांग पर उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि विभाग से प्रस्ताव आते ही उस पर गंभीरता से विचार होगा।

गौरतलब है कि आधे बिजली बिल की यह व्यवस्था सबसे पहले साल 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने शुरू की थी। उस समय 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले परिवारों को सिर्फ आधा बिल देना पड़ता था। मौजूदा सरकार ने अगस्त 2025 में इस सीमा को घटाकर 100 यूनिट कर दिया था, जिससे लाखों घरों के बिजली बिल अचानक दोगुने से ज्यादा हो गए थे। अब फिर से 200 यूनिट तक राहत देने की घोषणा से लोगों को बड़ी उम्मीद जगी है।

देखें वीडियो

400 यूनिट तक छूट मिले नहीं तो सीएम निवास घेरेगी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बिजली बिलों को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पार्टी के मुख्यमंत्री निवास घेराव की घोषणा से घबरा कर सरकार ने 200 यूनिट तक बिजली बिल को आधा करने का फैसला लिया है, लेकिन यह अपर्याप्त है। उन्होंने मांग की है कि 400 यूनिट तक बिजली बिल को हाफ किया जाए और बिजली के दामों में कमी लाई जाए, वरना आंदोलन तेज होगा।

कांग्रेस की जारी प्रेस रिलीज में बैज ने कहा कि जब तक सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती, पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सरकार को 30 नवंबर तक बिजली के बढ़े हुए दाम वापस लेने और 400 यूनिट तक बिल हाफ करने की चेतावनी दी है। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो दिसंबर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।

TAGGED:200 units bills halfBhupesh BaghelBig_NewsChhaattisgarhCM VISHNU DEO SAIElectricity billsTop_NewsVishnu Deo Sai
Previous Article Raipur Kharun River protest ब्राजील में COP30 तो रायपुर में उठी नदियों के अधिकार की आवाज, जानें कैसे हुआ अनोखा प्रदर्शन?
Next Article Anti Naxal Operation आंध्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर 7 नक्सलियों की मौत, 50 नक्सली गिरफ्तार
Lens poster

Popular Posts

Unbridled impunity

The Israeli attack on Iran’s alleged nuclear facilities is in violation of international law and…

By Editorial Board

कांग्रेस का आरोप, संकटकाल में प्रेम चोपड़ा और परेश रावल की तरह डायलॉगबाजी कर रहे पीएम

नेशनल ब्यूरो/नई दिल्‍ली। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण संबंधों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

By Lens News Network

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

नई दिल्‍ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक का आज निधन हो गया। मंगलवार दोपाहर…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

Seva Pakhwada
छत्तीसगढ़

CM साय ने किया सेवा पखवाड़ा का आगाज, कहा – आदि कर्मयोगी लाएंगे जनजातीय गांवों में जमीनी बदलाव

By The Lens Desk
Raipur Mushroom Factory
देश

इस तंत्र का गणतंत्र होना क्यों बाकी है?

By रुचिर गर्ग
छत्तीसगढ़

NH चौड़ीकरण की कवायद तेज, 19 हजार से ज्यादा पेड़ों की दी जा रही बलि

By Amandeep Singh
CG Cabinet
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 200 यूनिट में हाफ बिजली बिल, 400 यूनिट वाले उपभोक्ताओं को भी राहत, कैबिनेट की मूहर

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?