[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
हारिस रऊफ पर ICC का दो मैच का बैन, सूर्यकुमार यादव की मैच फीस भी कटी
क्या लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रायपुर से अप्रसन्न लौटे?
SIR पर बिफरी ममता बनर्जी, चुनाव आयोग से पूछा बिहार में कितने रोहिंग्या मिले?
मथुरा : दलि‍त बच्‍ची से सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में पुलिस खाली हाथ, जानिए कहां पहुंची जांच
QS Asia Rankings 2026 :  IIT दिल्ली लगातार दूसरी बार टॉप पर, लेकिन 15 पायदान लुढ़का, बाकी संस्‍थानों की रैंकिंग भी गिरी
सुरक्षा के तमाम उपायों के बावजूद क्‍यों हो रहे रेल हादसे?
अपडेट : बिलासपुर रेल हादसे में लोको पायलट सहित 7 की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी, रेलवे ने किए मुआवजे का ऐलान
कनाडा ने 74 फीसदी भारतीय छात्रों का वीजा आवेदन रद्द किया
छत्तीसगढ़ में क्यों लगी तबादलों पर रोक? जानिए वजह
नेपाल के लोग बिहार चुनाव को लेकर उत्साहित क्यों है?
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

धमकियों से उकताए भारत का अमेरिका और यूरोप को करारा जवाब

आवेश तिवारी
आवेश तिवारी
Published: August 5, 2025 1:00 AM
Last updated: August 5, 2025 2:11 PM
Share
India-Russia
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

विदेश मंत्रालय ने कहा – हम करेंगे अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा

नई दिल्ली। अमेरिका की ताजा धमकियों और रूस से तेल खरीदने पर यूरोपीय संघ का साझा दबाव झेल रहे भारत ने अन्ततः अपना पक्ष रखा है। विदेश मंत्रालय ने रूस के अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ व्यापार की पूरी डिटेल दी। इस डिटेलिंग में यह बताने की कोशिश की गई है कि अमेरिका और यूरोपीय संघ लगातार रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं। यह संदेश देने के साथ विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि ‘भारत को निशाना बनाना अनुचित और अविवेकपूर्ण है। किसी भी प्रमुख अर्थव्यवस्था की तरह, भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगा।’ विदेश मंत्रालय का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस पोस्ट के बाद आया, जिसमें उन्होंने पिछले सप्ताह भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद एक बार फिर धमकी दी।

विदेश मंत्रालय ने थोड़ी देर पहले जारी अपने स्टेटमेंट में कहा है कि यूक्रेन रूस संघर्ष शुरू होने के बाद से रूस से तेल आयात करने के कारण भारत अमेरिका और यूरोपीय संघ के निशाने पर है। दरअसल, भारत ने रूस से आयात इसलिए शुरू किया क्योंकि संघर्ष शुरू होने के बाद पारंपरिक आपूर्ति यूरोप की ओर मोड़ दी गई थी। उस समय अमेरिका ने भी वैश्विक ऊर्जा बाज़ारों की स्थिरता को मजबूत करने के लिए भारत द्वारा ऐसे आयातों को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया था।

विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत के आयात का उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं के लिए अनुमानित और किफायती ऊर्जा लागत सुनिश्चित करना है। वैश्विक बाजार की स्थिति के कारण ये एक अनिवार्य आवश्यकता है। हालांकि, यह उजागर होता है कि भारत की आलोचना करने वाले वही देश स्वयं रूस के साथ व्यापार में लिप्त हैं। हमारे मामले के विपरीत, ऐसा व्यापार कोई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बाध्यता भी नहीं है।

विदेश मंत्रालय ने आगे कहा है कि 2024 में यूरोपीय संघ का रूस के साथ वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 67.5 बिलियन यूरो था। इसके अलावा, 2023 में सेवाओं का व्यापार 17.2 बिलियन यूरो होने का अनुमान है। यह उस वर्ष या उसके बाद रूस के साथ भारत के कुल व्यापार से काफी अधिक है। वास्तव में, 2024 में यूरोपीय एलएनजी आयात रिकॉर्ड 16.5 मिलियन टन तक पहुंच गया, जो 2022 के 15.21 मिलियन टन के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया।

विदेश मंत्रालय कहता है कि यूरोप-रूस व्यापार में न केवल ऊर्जा, बल्कि उर्वरक, खनन उत्पाद, रसायन, लोहा और इस्पात तथा मशीनरी और परिवहन उपकरण भी शामिल हैं। जहां तक संयुक्त राज्य अमेरिका का सवाल है, वह अपने परमाणु उद्योग के लिए रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, अपने इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के लिए पैलेडियम, उर्वरक और रसायन आयात करता रहता है।

ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि भारत रूस से व्यापार कर जंग में उसकी मदद कर रहा है और इसीलिए वे आने वाले दिनों में भारत पर और अधिक टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, ‘भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए तेल का एक बड़ा हिस्सा खुले बाजार में भारी मुनाफे पर बेच रहा है। उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि रूसी युद्ध मशीन द्वारा यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं। इस वजह से, मैं भारत द्वारा अमेरिका को दिए जाने वाले टैरिफ में काफी वृद्धि करूंगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!!!’

यह भी पढ़ें : ट्रंप की धमकी के आगे झुकने से इंकार, भारत रूस से खरीदता रहेगा तेल

TAGGED:Donald TrumpIndia-Russiarussia ukraine warTop_NewsUSA
Previous Article Kalyan Banerjee podcast सुअर कहने पर भड़के कल्याण बैनर्जी, महुआ मोइत्रा पर साधा निशाना, चीफ व्हिप पद से इस्तीफा
Next Article CSPDCL बिजली कंपनी की कमर तोड़ने में सरकार ही सबसे आगे, 10 हजार करोड़ का बिल बाकी!
Lens poster

Popular Posts

बाढ़ से निपटने के लिए कितनी तैयार है बिहार सरकार ?

बिहार हर साल बाढ़ की आपदा झेलता आ रहा है। पिछले कई दशकों से बिहार…

By Lens News Network

राहुल गांधी ने समर्थकों ने कहा-मैं राजा नहीं बनना चाहता

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय कानूनी सम्मेलन में…

By आवेश तिवारी

मेकाहारा में डॉक्टर्स पर इलाज कराने गए मरीज के परिजनों से मारपीट का आरोप, डॉक्टर्स ने लगाया महिला स्टाफ से बदसलूकी का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में मरीज के परिजनों ने डॉक्टर्स पर मारपीट…

By Lens News

You Might Also Like

Chhattisgarh DMF Case
छत्तीसगढ़

डीएमएफ घोटाले में EOW ने 12 जगहों पर दी दबिश, इस बार सप्लायर जांच एजेंसी की राडार में

By दानिश अनवर
DMF
छत्तीसगढ़

भाजयुमो अध्यक्ष पद से हटने के बाद रवि भगत ने DMF को लेकर फिर खोला मोर्चा

By दानिश अनवर
famine in gaza
दुनिया

गजा में पूर्ण अकाल, इजरायल ने खारिज की UN की रिपोर्ट

By अरुण पांडेय
Liquor License Suspended
छत्तीसगढ़

रात 12 बजे के बाद शराब पिलाने वाले 7 क्लब, बार, रेस्टोरेंट और पबों का लाइसेंस आज से 4 दिन के लिए सस्पेंड

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?