[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कैबिनेट के इस फैसले के बाद अब नवा रायपुर में हो सकेंगे चैंपियंस ट्रॉफी और टी 20 वर्ल्ड कप के मैच
कर्नाटक सरकार अब सभी कामकाजी महिलाओं को देगी हर माह एक पेड पीरियड लीव,अधिसूचना जारी
बिहार चुनाव में NDA की बंपर जीत, महागठबंधन की करारी हार, दिल्‍ली में बीजेपी कार्यालय में जश्‍न  
पंडित जवाहरलाल नेहरू का ऐतिहासिक भाषण: ट्रिस्ट विद डेस्टिनी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन की बुरी हार, एनडीए की फिर से सरकार
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर बेकाबू कटेंनर ने गाड़ियों को ठोका, 8 की मौत, दर्जनों घायल
चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, जानिए ईडी को जांच में क्‍या मिला ?
भारत के 7 राज्यों में शीतलहर का कहर, दक्षिण भारत में होगी बारिश, दिल्ली में AQI अभी भी गंभीर श्रेणी में
ढाका में शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी मुख्यालय में हिंसा, आगजनी और मारपीट,17 नवंबर को फैसला
दिल्ली कार धमाके की जांच में ईडी की एंट्री, फंडिंग और यूनिवर्सिटी के लेन-देन पर नजर, उमर का डीएनए मैच
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़देश

क्या लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रायपुर से अप्रसन्न लौटे?

लेंस ब्यूरो
लेंस ब्यूरो
Byलेंस ब्यूरो
Follow:
Published: November 4, 2025 9:48 PM
Last updated: November 4, 2025 11:58 PM
Share
Om Birla
SHARE

रायपुर। क्या रायपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से जुड़े शिष्टाचार का यथोचित पालन करने में चूक हुई ? क्या ओम बिरला रायपुर में उपेक्षित हुए? सबसे बड़ा सवाल – क्या रायपुर में होने के बावजूद राज्य सरकार ने उन्हें प्रधानमंत्री के साथ राज्योत्सव में शामिल होने का न्यौता भी नहीं दिया गया था ? क्या अप्रसन्नता के कारण ओम बिरला शाम की बजाए दोपहर ही वापस दिल्ली लौट गए ?

ये सवाल छत्तीसगढ़ में चर्चा में हैं।

ओम बिरला छत्तीसगढ़ के नए विधान सभा भवन के लोकार्पण समारोह में हिस्सा लेने 31 अक्टूबर की शाम नियमित विमान से रायपुर आए थे।

उन्हें विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने दिल्ली जा कर एक महीना पहले ही न्यौता दिया था।

Om Birla
विधानसभा के नए भवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला।

नया विधानसभा भवन भव्य है और 324 करोड़ की लागत से बना है।इसमें 2 सौ प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था है।

राज्य के स्थापना दिवस 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया और इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोकसभा अध्यक्ष भी रायपुर आए थे।

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक ओम बिरला जब रायपुर पहुंचे तो उनके लिए अप्रसन्नता का पहला कारण था इस कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र !

दरअसल नए विधानसभा भवन के निमंत्रण पत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,जिन्हें खासतौर पर एक महीने पहले से न्यौता दिया गया था,का नाम ही नहीं था !

इस निमंत्रण पत्र में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का ही नाम था। जबकि प्रोटोकॉल के भी मुताबिक लोकसभा अध्यक्ष को यूं नजरअंदाज किया नहीं जा सकता।

पार्टी के सूत्र बताते हैं कि ओम बिरला के लिए यह पहला झटका था। उन्हें अगले दिन 1 नवंबर को शाम 5.30 बजे नियमित विमान से ही वापस दिल्ली लौटना था। स्वाभाविक तौर पर यह माना जा रहा था कि विधानसभा भवन के लोकार्पण के बाद वे प्रधानमंत्री के साथ ही राज्योत्सव के मुख्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे लेकिन बताते हैं कि उन्हें राज्योत्सव के इस मुख्य कार्यक्रम का तो न्योता ही नहीं दिया गया !

यह उनके लिए दूसरा झटका था!

इसके बाद ओम बिरला ने अपनी वापसी का कार्यक्रम बदला और शाम 5.30 बजे के बजाय दोपहर 2.30 बजे ही दिल्ली के लिए उड़ गए !

सत्ता के गलियारे में इसे लोकसभा अध्यक्ष की तौहीन के रूप में ही देखा जा रहा है। हालांकि आज यह भी हकीकत है कि कहीं भी प्रधानमंत्री की मौजूदगी में किसी और महत्वपूर्ण व्यक्ति के प्रोटोकॉल का ध्यान रखने में चूक हो ही जाती है।

इस मामले में छत्तीसगढ़ विधानसभा के आधिकारिक सूत्रों ने कहा – ‘वे शाम 5.30 बजे के बजाए दोपहर 2.30 ही क्यों लौट गए इसकी जानकारी हमें नहीं है।यह तो उनका सचिवालय ही बताएगा। दूसरी बात, निमंत्रण पत्र की तो उन्हें तो आदरपूर्वक एक महीना पहले ही आमंत्रित किया गया था इसलिए अलग से निमंत्रण पत्र में नाम नहीं था।’

जानकार कहते हैं कि इसे छत्तीसगढ़ से की जा रही लीपापोती कह सकते हैं क्योंकि यह अधिकारियों के स्तर की बात भी नहीं थी । लोकसभा के अध्यक्ष प्रोटोकॉल के हिसाब से भारत के मुख्य न्यायाधीश के साथ देश की छठवें क्रम की हस्ती हैं। उनसे जुड़े शिष्टाचार का ध्यान तो सत्ता के उच्च स्तरों को ही रखना चाहिए था।

यह भी पढ़ें : रमन सिंह की तारीफ कर मोदी छत्तीसगढ़ भाजपा में बेचैनी क्यों बढ़ा गए?

TAGGED:Big_NewsChhattisgarhDr. Raman SinghOm Birla
Previous Article Mamata Banerjee SIR protest march SIR पर बिफरी ममता बनर्जी, चुनाव आयोग से पूछा बिहार में कितने रोहिंग्या मिले?
Next Article Haris Rauf हारिस रऊफ पर ICC का दो मैच का बैन, सूर्यकुमार यादव की मैच फीस भी कटी
Lens poster

Popular Posts

त्वरित टिप्पणी  : मानवता पर हमला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए भीषण आतंकी हमले ने स्तब्ध कर दिया है।…

By Editorial Board

तेलंगाना दवा फैक्ट्री विस्‍फोट में मृृतकों की संख्‍या 36 हुई, सरकार और कंपनी देगी 1 करोड़ का मुआवजा

हैदराबाद। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री में रिएक्टर यूनिट में…

By Lens News Network

विनोद कुमार शुक्ल को अब लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

मुंबई। ज्ञानपीठ से सम्मानित हिन्दी के जाने माने कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल को अब मुंबई…

By Lens News Network

You Might Also Like

INDIA ALLIANCE ON SIR
देश

संसद में SIR पर चर्चा की मांग लेकर विजय चौक में बैठ गया विपक्ष, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई वे क्यों चाहते हैं चर्चा?

By आवेश तिवारी
Emergency landing
देश

180 यात्रियों को लेकर लेह जा रहे विमान की आपातकालीन लैंडिंग

By Lens News Network
देश

नहीं रहे सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्र

By आवेश तिवारी
Chhattisgarh Chief Secretary
छत्तीसगढ़

अमिताभ जैन का उत्तराधिकारी खोजने में छूटा पसीना, रेणु पिल्ले के नाम की चर्चा क्‍यों नहीं?

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?