[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कैबिनेट के इस फैसले के बाद अब नवा रायपुर में हो सकेंगे चैंपियंस ट्रॉफी और टी 20 वर्ल्ड कप के मैच
कर्नाटक सरकार अब सभी कामकाजी महिलाओं को देगी हर माह एक पेड पीरियड लीव,अधिसूचना जारी
बिहार चुनाव में NDA की बंपर जीत, महागठबंधन की करारी हार, दिल्‍ली में बीजेपी कार्यालय में जश्‍न  
पंडित जवाहरलाल नेहरू का ऐतिहासिक भाषण: ट्रिस्ट विद डेस्टिनी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन की बुरी हार, एनडीए की फिर से सरकार
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर बेकाबू कटेंनर ने गाड़ियों को ठोका, 8 की मौत, दर्जनों घायल
चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, जानिए ईडी को जांच में क्‍या मिला ?
भारत के 7 राज्यों में शीतलहर का कहर, दक्षिण भारत में होगी बारिश, दिल्ली में AQI अभी भी गंभीर श्रेणी में
ढाका में शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी मुख्यालय में हिंसा, आगजनी और मारपीट,17 नवंबर को फैसला
दिल्ली कार धमाके की जांच में ईडी की एंट्री, फंडिंग और यूनिवर्सिटी के लेन-देन पर नजर, उमर का डीएनए मैच
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
बिहारलेंस रिपोर्ट

नेपाल के लोग बिहार चुनाव को लेकर उत्साहित क्यों है?

राहुल कुमार गौरव
राहुल कुमार गौरव
Byराहुल कुमार गौरव
Follow:
Published: November 4, 2025 2:43 PM
Last updated: November 4, 2025 2:43 PM
Share
bihar katha
SHARE

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एहतियात के तहत भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी है। सीमा पर आने-जाने वाले नागरिकों की पहचान और जांच पड़ताल की प्रक्रिया और सख्त कर दी गई है। सीमा पर सक्रिय अवांछित तत्वों, मादक पदार्थ, हथियारों व जाली नोटों की तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ जांच-पड़ताल करने के बाद ही आने-जाने की सहमति दी जा रही है। 

खबर में खास
शराबबंदी मुख्य मुद्दाशराब के साथ शबाब नेपाल हिंसा का बिहार पर प्रभाव? 

गौरतलब है कि नेपाल से भारत की 1751 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। इसमें सबसे लंबी सीमा बिहार से सटी 756 किलोमीटर की सीमा है। बिहार के सात सीमावर्ती जिले हैं, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, और किशनगंज।

बिहार और नेपाल के रिश्तों को एक पुरानी कहावत ‘बेटी-रोटी का सम्बन्ध’ से समझा जा सकता है। बेटी-रोटी के संबंध वाले इलाकों की राजनीति का प्रभाव दूसरे इलाकों में होता है। शायद यही वजह है कि नेपाल के लोगों की बिहार की राजनीति में खास दिलचस्पी होती है।

शराबबंदी मुख्य मुद्दा

बिहार में शराबबंदी की वजह से नेपाल में शराब के कारोबार की धूम मची हुई है। बिहार के शराब प्रेमी अपनी जरूरतें पूरा करने के लिए नेपाल जा रहे हैं। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2016 में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था, तभी से नेपाल के सीमावर्ती शहरों में शराब कारोबार जबर्दस्त ढंग से चल रहा है।

मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार के विशेष अभियान दल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बिहार में बाहरी राज्य से नेपाली शराब का परिवहन किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर लदनिया थाना, जिला मधुबनी के (1/2)
.
.#Bihar #BiharPolice #biharprohibition #HainTaiyaarHum pic.twitter.com/dgw69at2po

— Bihar Police (@bihar_police) October 24, 2025

भारत नेपाल सीमा के बीच कुनौली गांव के रहने वाले अनुराग बताते हैं, ‘भारत और नेपाल में सीमा के आर-पार जाने को लेकर कोई मनाही नहीं है। अगर है,  भी तो ज्यादा सख्ती नहीं होती है। इस वजह से दोनों तरफ के लोग अपनी जरूरतों का सामान लेने सीमा के आरपार आते जाते रहते हैं।

मसलन बाइक के पुर्जे नेपाल के लोग भारत से लेते हैं और भारत के लोग नेपाल से पेट्रोल लेते हैं। चुनाव के समय शराब की मांग और बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में भी लाख अंकुश लगाने के बावजूद कारोबार तेजी से बढ़ता रहता है।‘

सुपौल के रहने वाले रोहित झा (बदला हुआ नाम) बताते हैं, ‘शराब की वजह से वहां का होटल व्यवसाय भी काफी बढ़ने लगा है। भारतीय रात भर रुकते हैं। वे शराब पीकर बॉर्डर पार बिहार नहीं जा सकते। सीमा पर सुरक्षा की वजह से चुनाव के समय खासकर इस बात का ध्यान रखा जाता है। बिहार की वजह से नेपाल में लोगों का व्यापार चमक गया है। वहां के रेस्त्रां में स्थानीय शराब भरी पड़ी हैं।‘

कोसी बैराज, कुनौली बाजार और सखाड़ा जैसे इलाकों में काफी लोग शराब पीने जाते हैं। ‌बिहार के अन्य बड़े शहरों से भी लोग राजबिराज, बीरगंज और नेपाल के दूसरे सीमावर्ती शहरों में जाते हैं। चुनाव के समय पेटी भर-भर के बिहार में शराब की होम डिलीवरी हो रही है।

वर्ष 2016 को शराबबंदी को सफल बनाने के लिए बिहार ने पड़ोसी देश नेपाल से मदद मांगी थी। बिहार से सटे नेपाल के झापा जिले और बिहार के किशनगंज जिले की सीमा पर तैनात अधिकारियों के बीच इस मुद्दे को लेकर बैठक भी हुई। हालांकि इसका कोई नतीजा नहीं निकला। 

पिछले नौ वर्षों में नेपाल बिहारवासियों  के लिए ‘लीकर डेस्टिनेशन’ बन चुका है। नेपाली शहरों में विदेशों से शराब का आयात 12 फीसद बढ़ गया। नेपाल के  शराब कारोबारी चाहते हैं कि  वर्तमान सरकार बनी रहे, जो शराबबंदी कानून जारी रखना चाहती हो। शराबबंदी से पहले बिहार में 3,142 करोड़ की सालाना आमदनी सरकार को होती थी। अब लगभग 30 हज़ार करोड़ का राजस्व नेपाल सरक गया, मगर बिहार में शराबबंदी कामयाब नहीं हुई।

शराब के साथ शबाब 

बिहार और पूर्वांचल में आर्केस्ट्रा मंगाकर लड़कियों को नचवाना एक आम बात है। हालांकि सोशल मीडिया के बाद इसमें काफी वृद्धि हुई है। लोग कहने लगे हैं कि बिहार में कुकुरमुत्ते की तरह उग आई हैं ऑर्केस्ट्रा पार्टी। 

बिहार और पूर्वांचल में आर्केस्ट्रा मंगाकर लड़कियों को नचवाना एक कॉमन बात है। ऐसे में नाचने वाली लड़कियों को एक "ऑब्जेक्ट" की तरह देखा जाता है,

एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें,

नाचने आई लड़की को कई लड़के स्टेज पर ही छेड़ते दिख रहे हैं, लड़की बचने की ख़ूब कोशिश करती है मगर

वह… pic.twitter.com/FR5uBjg6M2

— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) May 31, 2025

ऑर्केस्ट्रा में नाचने वाली अधिकांश बालाएं नेपाल से मंगाई जाती हैं। बिहार में सामाजिक धार्मिक और अन्य उत्सवों में भी भोजपुरी डांस कलाकार के रूप में ये काम करती हैं। हालांकि नेपाल में कई लड़कियों को जबरदस्ती भी इस व्यवसाय में धकेला जा रहा है, जिसे लेकर मीडिया में अक्सर खबरें आते रहती हैं। छह  महीने पहले मोतिहारी के छौड़ादानो थाना क्षेत्र में जानकी म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से तीन नेपाली लड़कियों को रेस्क्यू किया गया था।

नेपाल हिंसा का बिहार पर प्रभाव? 

नेपाल में हुई हिंसा और ताजा हालात का असर सीमावर्ती जिलों के 21 विधानसभा क्षेत्र पर पड़ सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में इन 21 सीटों में सबसे अधिक 11 भाजपा ने जीती थी। नेपाल से सटे वाल्मीकि नगर  के रहने वाले अभिषेक बताते हैं कि,” नेपाल में हिंसा के बाद भारत नेपाल व्यापार पर काफी असर हुआ है।

कई सीमावर्ती इलाकों में खरीद बिक्री बहुत कम हो चुकी है। अभी आवागमन सामान्य रूप से शुरू नहीं हुआ है। अगर सरकार नेपाली लोगों का आना जाना सुनिश्चित करे तो व्यापारियों को राहत मिलेगी। भारत और नेपाल के लोग व्यापारिक दृष्टिकोण से अक्सर एक दूसरे के देश जाते रहे हैं।

इसके बावजूद बिहार की राजनीतिक गतिविधियों में नेपाल के लोगों की दिलचस्पी बनी रहती है। चुनावी सभा दरभंगा में हो या मोतिहारी में, राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी को देखने नेपाल के लोग पहुंच ही जाते हैं।

TAGGED:bihar assembly electionbihar kathaindia nepal border
Previous Article Elephant Rescue कुएं में फंसे 3 हाथियों का सफल रेस्क्यू,राज्य में 25 हजार से ज्यादा कुएं बने जानवरों के लिए जाल
Next Article SIR छत्तीसगढ़ में क्यों लगी तबादलों पर रोक? जानिए वजह
Lens poster

Popular Posts

ड्रोन उघोग पर हो सकता है बड़ा फैसला, 5 प्रतिशत टैक्स में दी जा सकती है राहत

बिजनेस डेस्क। देश में कृषि क्षेत्र से लेकर कई अन्य क्षेत्रों तक ड्रोन का इस्तेमाल…

By Amandeep Singh

पूर्णिया में डायन के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों को जिंदा जलाया

पटना। बिहार के पूर्णिया में डायन के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों…

By Lens News Network

रायपुर में सराफा कारोबारी की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, पांच दिन पहले बेटे की भी हुई थी मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर में सराफा कारोबारी की पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका…

By Lens News

You Might Also Like

BIHAR KATHA
लेंस रिपोर्ट

बाढ़ से निपटने के लिए कितनी तैयार है बिहार सरकार ?

By Lens News Network
DeepFake AI
लेंस रिपोर्ट

DeepFake : डिजिटल दुनिया का छिपा खतरा जो सच को झूठ बना सकता है

By पूनम ऋतु सेन
Khalistani Ugrawad
लेंस रिपोर्ट

World View : खालिस्तानी उग्रवादियों के खिलाफ क्या साथ हैं भारत-कनाडा?

By सुदेशना रुहान
Chirag Nitish meeting
बिहार

तो क्‍या बिहार NDA में सब ठीक है? चिराग के घर क्‍यों पहुंचे सीएम नीतीश

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?