The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • Podcast
  • सरोकार
  • छत्तीसगढ़
  • वीडियो
  • More
    • English
    • स्क्रीन
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • आंकड़ा कहता है
    • टेक्नोलॉजी-ऑटोमोबाइल्‍स
    • धर्म
    • नौकरी
    • लेंस अभिमत
    • साहित्य-कला-संस्कृति
    • सेहत-लाइफस्‍टाइल
    • अर्थ
Latest News
फ्रांसीसी मीडिया का दावा – लड़ाकू विमानों की खरीदी में भारत की पहली पसंद बना राफेल
माओवादियों का बयान साजिश, शहीद नहीं आतंक और हिंसा के युग का मुख्य सूत्रधार था बसवराजू: बस्तर आईजी
DMF घोटाले में EOW ने पेश की 6 हजार पन्नों की चार्जशीट, सौम्या, रानू, माया और सूर्यकांत को बताया मास्टरमाइंड
बसवराजू की मौत के बाद नक्सलियों में खौफ, सुकमा में बटालियन नंबर 1 में सक्रिय 4 नक्सली समेत 18 नक्सलियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में झमाझम बारिश, समय से पहले पहुंचेगा मानसून
छत्तीसगढ़ में युक्त युक्तिकरण पर सरकार का बड़ा फैसला, 10 हजार से ज्यादा स्कूलों को किया गया मर्ज
नॉट फाउंड सूटेबल नए किस्‍म का मनुवाद : राहुल गांधी
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में अनियमितता, कांग्रेस ने किया RTO दफ्तर का घेराव, बोले- सरकार कर रही अवैध वसूली
कांग्रेस का आरोप, संकटकाल में प्रेम चोपड़ा और परेश रावल की तरह डायलॉगबाजी कर रहे पीएम
नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां ढेर, मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी नितेश को गोली लगने की खबर
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • देश
  • दुनिया
  • लेंस रिपोर्ट
  • Podcast
  • सरोकार
  • छत्तीसगढ़
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • Podcast
  • सरोकार
  • छत्तीसगढ़
  • वीडियो
  • More
    • English
    • स्क्रीन
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • आंकड़ा कहता है
    • टेक्नोलॉजी-ऑटोमोबाइल्‍स
    • धर्म
    • नौकरी
    • लेंस अभिमत
    • साहित्य-कला-संस्कृति
    • सेहत-लाइफस्‍टाइल
    • अर्थ
Follow US
© 2025 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The Lens > अन्‍य राज्‍य > अलीगढ़, गोमांस के शक में हमला, फैक्‍ट चेक में हैरान करने वाला खुलासा  
अन्‍य राज्‍य

अलीगढ़, गोमांस के शक में हमला, फैक्‍ट चेक में हैरान करने वाला खुलासा  

Lens News Network
Last updated: May 26, 2025 2:50 pm
Lens News Network
Share
aligarh mob lynching
SHARE

द लेंस डेस्‍क। (aligarh mob lynching) उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गोरक्षा के नाम पर और गोमांस के शक में जिन चार मुस्लिम मीट व्यापारियों की बेरहमी से पिटाई गई दरअसल वह गाय का ही मांस ले जा रहे थे यह साफ नहीं हो पाया है। फैक्ट-चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने एक्स पोस्ट में बताया कि अल-अम्मार फ्रोजन फूड्स एक्सपोर्ट्स FSSAI से पंजीकृत है और भैंस के मांस का निर्यात करती है। उन्होंने कंपनी के गेट पास की तस्वीर साझा की, जिसमें “buffalo bone in meat” (भैंस की हड्डी सहित मांस) का उल्लेख है। गेट पास का विवरण और वाहन नंबर पुलिस की FIR से मेल खाते हैं।

इस हमले में दो पीड़ितों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने 25 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हमले के वीडियो के स्क्रीनशॉट सार्वजनिक कर स्थानीय लोगों से हमलावरों की पहचान में मदद मांगी जा रही है। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में भीड़तंत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है।

अलीगढ़ के अतरौली कस्बे में बीते शनिवार को एक हिंसक घटना सामने आई, जिसमें कटटरपंथी  भीड़ ने गोमांस के शक में चार मुस्लिम मीट व्यापारियों की बेरहमी से पिटाई की। पीड़ितों की पहचान अरबाज, अकील, कदीम और मुन्ना खान के रूप में हुई है, जो सभी अतरौली के निवासी हैं। इस हमले में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना हरदुआगंज थाना क्षेत्र के अलहदादपुर गांव के पास हुई, जब चारों व्यापारी अल-अम्मार मीट फैक्ट्री से भैंस का मांस लेकर मैक्स लोडर वाहन में पक्कीगढ़ी जा रहे थे। रास्ते में हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली और गोमांस होने का शक जताते हुए हमला कर दिया।

हमलावरों ने व्यापारियों के कपड़े फाड़े, उन्हें तेज हथियारों, डंडों, ईंटों और रॉड से पीटा, और उनके वाहन में आग लगा दी। पुलिस की पीआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने पुलिस के सामने भी मारपीट जारी रखी। आखिरकार, पुलिस ने चारों को बमुश्किल बचाकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमृत जैन ने मीडिया को बताया कि जब्त किए गए मांस के नमूने को राज्य प्रयोगशाला मथुरा भेजा गया है।

घटना के बाद बढ़ते दबाव और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। एसएसपी अलीगढ़ के निर्देश पर हरदुआगंज थाना पुलिस ने तीन आरोपियों विजय कुमार गुप्ता, विजय बजरंगी और लवकुश को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की पहचान के लिए उनके पोस्टर भी जारी किए गए हैं।

aligarh mob lynching : ऐसी घटनाएं देश के लिए शर्मनाक

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने इस घटना को देश के लिए शर्मनाक और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला बताया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि गोरक्षा के नाम पर ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सख्त कानूनों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद गोरक्षक समूह निडर होकर लोगों की जान ले रहे हैं।

मदनी ने मांग की कि सरकारें स्पष्ट रूप से घोषित करें कि ऐसी हरकतें किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं होंगी। कोई भी समूह कानून से बाहर जाकर तथाकथित न्याय करने का हकदार नहीं है। उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, घायलों के लिए उचित इलाज, सुरक्षा और मुआवजे की व्यवस्था करने की मांग की।

TAGGED:aligarh mob lynchingAligarh newsLatest_NewsMohammad Zubair
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article STOCK MARKET हफ्ते की शुरुआत में बाजार गुलजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला
Next Article Mumbai Rain मई की मूसलाधार बारिश से मुंबई तरबतर, 107 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, नौतपा बेअसर

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

वायुसेना ने भारत के पहले भावी अंतरिक्ष यात्री को ट्रेनिंग से वापस बुलाया

नई दिल्ली। भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान के लिए चुने गए चार…

By Lens News Network

शर्मनाक!

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन जब देश भर में महिलाओं की सुरक्षा के दावे किए…

By The Lens Desk

मौसम का मिजाज : कोंकण-गोवा में भारी बारिश, राजस्थान में लू, देखें आपके राज्य का हाल

द लेंस डेस्क। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज सुबह की मौसम ब्रीफिंग में देश…

By Poonam Ritu Sen

You Might Also Like

Tapan Deka
छत्तीसगढ़

देश के खुफिया चीफ छत्‍तीसगढ़ में क्‍यों?

By Danish Anwar
pawan kheda press conference
देश

कांग्रेस का आरोप, संकटकाल में प्रेम चोपड़ा और परेश रावल की तरह डायलॉगबाजी कर रहे पीएम

By Lens News Network
Pakistani flag on toilet wall
अन्‍य राज्‍य

पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश करते सनातनी एकता मंच के दो गिरफ्तार

By The Lens Desk
Gaurav Gogoi
अन्‍य राज्‍य

गौरव गोगोई के हाथ असम कांग्रेस की कमान, बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?