राजधानी में पैसे के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Murder

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक युवक की हत्या (Murder) का मामला सामने आया है। सिमरन सिटी फेस-2 में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अजय अग्रवाल के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, अजय का आरोपी के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था, जो बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गया।
टिकरापारा थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डोमेश्वर देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है।

टिकरापारा टीआई विनय सिंह बघेल ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारी टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में पैसे के लेन देन का मामला सामने आया है।

पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोर के शक में बस्तर में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now