कहां गिरेगा राहुल का हाईड्रोजन बम? कांग्रेस टीजर ने बढ़ाई हलचल

September 2, 2025 1:55 PM
Hydrogen Bomb

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा को आगामी खुलासे की चेतावनी देते हुए कहा कि वह वोट चोरी के अपने आरोपों के बारे में जल्द ही एक “हाइड्रोजन बम” (Hydrogen Bomb) छोड़ेंगे, उनका कहना था कि महादेवपुरा के बारे में जो दिखाया गया वह सिर्फ एक ‘परमाणु बम’ था।

इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक टीजर भी जारी किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई है कि राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम के पीछे क्या है? दरअसल राहुल को टीजर में यह कहते दिखाया गया है कि हम साबित कर देंगे, मोदी वोटचोरी से पीएम बने हैं।

मतदाता अधिकार यात्रा के अंतिम दिन एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर तीखे हमले करते हुए कहा, ‘जिन ताकतों ने महात्मा गांधी की हत्या की, वे अब भारत के संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रही हैं।’

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा को आगामी खुलासे की चेतावनी देते हुए कहा, ‘वह वोट चोरी के अपने आरोपों के बारे में जल्द ही एक “हाइड्रोजन बम” छोड़ेंगे, क्योंकि महादेवपुरा के बारे में जो दिखाया गया वह सिर्फ एक “परमाणु बम” था।’

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 16 दिवसीय ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ का उद्देश्य मतदाता अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और कथित ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा था।

उन्होंने अपने समापन भाषण में कहा, ‘जिन ताकतों ने महात्मा गांधी की हत्या की। वहीं ताकतें डॉ. बीआर अंबेडकर और महात्मा गांधी के संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रही हैं। हम उन्हें भारत के संविधान को नष्ट नहीं करने देंगे… यात्रा के दौरान हमें भरपूर समर्थन मिला।’

राहुल गांधी ने पटना में कहा, ‘बिहार का हर युवा, हर बच्चा हमारे साथ खड़ा था… मैं भाजपा के लोगों से कहना चाहता हूं कि महादेवपुरा में हमने एटम बम दिखाया था, लेकिन जल्द ही हम हाइड्रोजन बम लेकर आएंगे, भाजपा तैयार हो जाओ। उनकी सच्चाई देश को दिखाई जाएगी। मैं बिहार के लोगों का हमारी मदद करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं… मैं आपको गारंटी देता हूँ कि हाइड्रोजन बम के बाद नरेंद्र मोदी जी इस देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।’

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने वोट चोरी को ‘अधिकारों, आरक्षण, रोज़गार, शिक्षा और लोकतंत्र की चोरी’ करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और लोगों को दिखाया। भारत का चुनाव आयोग हमें मतदाता सूची, वीडियोग्राफी नहीं देता… हमने देश के सामने सबूत पेश किए। ‘वोट चोरी’ का मतलब है हमारे अधिकारों, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा, लोकतंत्र की चोरी। वे आपका राशन कार्ड, जमीन छीन लेंगे और अडानी और अंबानी को दे देंगे।’

भारतीय जनता पार्टी द्वारा कथित ‘वोट चोरी’ और भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को उजागर करने के लिए राहुल गांधी द्वारा निकाली गई 16 दिवसीय यात्रा 17 अगस्त को शुरू हुई थी। जब राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने सासाराम से एक साथ यात्रा शुरू की। वहां से, यह रैली औरंगाबाद, गया, सीवान और अन्य 25 जिलों में फैली।

यह भी पढ़ें : Voter Adhikar Yatra का समापन, बोले राहुल गांधी-‘आ रहा हाइड्रोजन बम, सावधान रहे बीजेपी’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now