रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में हिंदू (hindu) संगठन से जुड़े आचार्य विजय दगड़ी को उनकी पत्नी ने एक होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा है। पत्नी पुलिस को साथ लेकर होटल पहुंची थीं। पति को महिला के साथ देखकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान पत्नी ने पुलिस के सामने विजय दगड़ी को थप्पड़ भी मार दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
कई दिनों से पति पर नजर रखने का दावा
पत्नी का कहना है कि उन्हें अपने पति पर शक था और वह पिछले कई दिनों से उन पर नजर रख रही थीं। इसके बाद जानकारी मिलने पर वह पुलिस को साथ लेकर होटल पहुंचीं। पत्नी का आरोप है कि विजय दगड़ी का दूसरी महिला के साथ संबंध है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने विजय दगड़ी से लव मैरिज की थी, लेकिन अब वह दूसरी महिला के साथ रिश्ते में हैं। उनका दावा है कि घर में उनके साथ मारपीट भी की जाती थी और इसे लेकर वह पहले पुलिस थाने में शिकायत कर चुकी हैं।
हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं विजय दगड़ी
विजय दगड़ी केसरिया शक्ति संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं। वह जावरा में लंबे समय से हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों के साथ अलग-अलग धार्मिक और सामाजिक मामलों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते रहे हैं।
फिलहाल FIR नहीं, मामले की जांच जारी
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पत्नी की ओर से लगाए गए आरोपों और होटल में मौजूद महिला से विजय दगड़ी के संबंध को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है। फिलहाल इस मामले में FIR दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है। विजय दगड़ी और उनके साथ होटल में मिली महिला का पक्ष भी सामने नहीं आया है। ऐसे में पत्नी की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।








