छत्तीसगढ़ के उभरते युवा, उर्मी साहू और शशांक सिंह ने किया नाम रौशन

June 4, 2025 1:46 PM
URMI SAHU SHASHANK SINGH

रायपुर: छत्तीसगढ़ के दो युवाओं URMI SAHU और SHASHANK SINGH ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाकर राज्य का नाम रोशन किया है। एक ओर जहां उर्मी साहू ने नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) से ग्रेजुएट होकर इतिहास रचाम वहीं दूसरी ओर शशांक सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। दोनों की उपलब्धियां छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय हैं।

उर्मी साहू: NDA की पहली महिला बैच में छत्तीसगढ़ की बेटी

75 साल के इतिहास में पहली बार नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) से 17 महिला कैडेट्स ने 300 से अधिक पुरुष कैडेट्स के साथ ग्रेजुएशन पूरा किया। इनमें छत्तीसगढ़ की उर्मी साहू भी शामिल हैं, जिन्होंने गर्ल्स कैडेट्स में 11वां रैंक हासिल किया। खास बात यह है कि उर्मी ने पहले ही प्रयास में NDA की कठिन परीक्षा पास की और अब वह इंडियन आर्मी जॉइन करने जा रही हैं।

उर्मी साहू रायपुर की रहने वाली हैं, उर्मी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, अनुशासन और परिवार के समर्थन को दिया। वह कहती हैं, ‘मेरा सपना था कि मैं देश की सेवा करूं और NDA ने मुझे यह मौका दिया। मैं इंडियन आर्मी में शामिल होकर अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए तैयार हूं।”

शशांक सिंह: IPL में दमदार प्रदर्शन

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के 34 साल के शशांक सिंह ने IPL 2025 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा। शशांक ने अंतिम ओवरों में लगातार चौके-छक्के लगाकर टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और दबाव में शानदार प्रदर्शन ने उन्हें क्रिकेट प्रेमियों का चहेता बना दिया।

शशांक सिंह ने IPL 2025 में 15 मैच खेले और 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 276 रन बनाए। उनकी सबसे बड़ी पारी 59 रन की रही, जो नाबाद थी। इस सीजन में उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 149.1 रहा। शशांक ने कुल 32 बाउंड्री लगाईं, जिनमें 20 चौके और 12 छक्के शामिल हैं। उनकी बल्लेबाजी का औसत 55.20 रन प्रति मैच रहा। इसके अलावा, उन्होंने 1 मैच में 12 गेंदें डालीं, लेकिन कोई विकेट नहीं लिया। फील्डिंग में भी उन्होंने योगदान दिया और 4 कैच पकड़े।

शशांक भिलाई के रहने वाले हैं और उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत स्थानीय टूर्नामेंट्स से की थी। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें IPL जैसे बड़े मंच तक पहुंचाया। शशांक ने कहा, “IPL में खेलना मेरा सपना था, और पंजाब किंग्स की ओर से खेलकर मैंने इसे सच कर दिखाया। मैं अपने राज्य का नाम और ऊंचा ले जाना चाहता हूं।”

उर्मी साहू और शशांक सिंह की उपलब्धियां छत्तीसगढ़ के लिए एक नई उम्मीद की किरण हैं। एक ओर जहां उर्मी देश की रक्षा के लिए तैयार हैं वहीं शशांक क्रिकेट के मैदान पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories