डोनाल्ड ट्रंप ने असीम मुनीर से मिलकर कहा – ‘सम्मानित महसूस कर रहा हूं’

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली/वाशिंगटन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से मिलकर ‘‘सम्मानित’’ महसूस कर रहे हैं और उन्होंने भारत के साथ युद्ध में शामिल नहीं होने के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने दोनों देशों को संघर्ष टालने के लिए धन्यवाद दिया।व्हाइट हाउस की डिप्टी प्रेस सेक्रेट्री अन्ना कैली ने इस लंच से पहले एक प्रेस ब्रीफ में कहा कि यह मुलाकात इसलिए हो रही है क्योंकि मुनीर ने ट्रंप के लिए युद्ध रुकवाने पर नोबल शांति पुरस्कार देने की बात कही है।

इतिहास ने फिर खुद को दोहराया

यह वो वक्त है जब इतिहास और भूगोल ने एक बार फिर वाशिंगटन को इस्लामाबाद और उससे भी महत्वपूर्ण रूप से रावलपिंडी के दरवाज़े तक पहुँचा दिया है। दो अमेरिकी विमानवाहक पोत – यूएसएस कार्ल विंसन और यूएसएस हैरी एस ट्रूमैन – अरब सागर में तैनात हैं, और बी-2 स्टील्थ बमवर्षकों का एक बेड़ा डिएगो गार्सिया में अमेरिकी हिंद महासागर वायु सेना बेस पर कतार में खड़ा है – सभी अपने कमांडर-इन-चीफ – राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

ईरान पर हुईं ट्रंप से चर्चा

अमेरिकी अखबार न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प ने बैठक के बाद यह पुष्टि की कि उन्होंने व्हाइट हाउस बैठक के दौरान असिम मुनीर के साथ ईरान पर चर्चा की है।ट्रंप ने कहा, ‘असीम मुनीर ईरान को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं, ज़्यादातर लोगों से बेहतर, और वे किसी भी चीज़ से खुश नहीं हैं।वे देख रहे हैं कि क्या हो रहा है। और वह मुझसे सहमत हैं’

इजरायल ईरान युद्ध के समाधान पर क्या कहता है पाकिस्तान

गौरतलब है कि सोमवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने संसद को बताया कि यदि इजरायल आगे हमले बंद कर दे तो ईरान वार्ता की मेज पर लौटने को तैयार है। डार ने अपने ईरानी समकक्ष के साथ सीधे संवाद का हवाला देते हुए कहा, “हमारा इरादा हमेशा संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच सफल वार्ता देखना था।”ईरान और पाकिस्तान के बीच परमाणु सहयोग दशकों पुराना है । अंतर्राष्ट्रीय परमाणु निगरानी संस्थाओं और अन्य एजेंसियों ने पाकिस्तान के परमाणु हथियार कार्यक्रम के जनक अब्दुल कादिर खान पर ईरान और अन्य देशों के साथ सेंट्रीफ्यूज डिजाइन और घटकों को साझा करने का आरोप लगाया है।

लंच डिप्लोमेसी का जल्द दिखेगा असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ आयोजित विशेष लंच में शाकाहारी मांसाहारी हर तरह के व्यंजन थे। रायटर कहता है यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब इजरायल ईरान पर अपने सैन्य हमले तेज कर रहा है, जिसके साथ पाकिस्तान की करीब 1,000 किलोमीटर की सीमा लगती है। इजरायल की कार्रवाइयों का समर्थन करने वाला अमेरिका भी तेहरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को खत्म करने में उनका साथ दे सकता है। गौरतलब है कि एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने पिछले दिनों उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के साथ बैठक की थी।

यह भी पढ़ें : मोदी से बातचीत के बाद फिर पलटे ट्रंप, 14वीं बार बोले – ‘हमने युद्ध रुकवाया, पाकिस्तान से करता हूं प्यार’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now