ग्लोइंग स्किन का राज ! रोजाना पीयें डिटॉक्स ड्रिंक्स

March 12, 2025 2:36 PM

हेल्थ डेस्क। प्राचीनकाल से ही सुबह उठकर सेहतमंद पेय पदार्थों का सेवन किया जाता है। ये शरीर और त्वचा दोनों के लिए लाभदायक होती है। आजकल प्रदूषण, जंक फूड्स और भी कई हानिकारक चीजों से त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। पर सुबह उठकर हेल्थी ड्रिंक पीने जैसे आसान तरीके से अपनी त्वचा को स्वस्थ रखा जा सकता है।

चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ हेल्थी ड्रिंक के बारे में

  • ग्रीन टी: ये सुबह पिए जानें वाले पेय पदार्थों में सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ग्रीन टी पीने से कील मुंहासे कम होते है और मेटाबॉलिज्म सुधारता है। इसमें कैटेचिन (एंटीऑक्सीडेंट एजेंट) होता है जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।
  • नींबू और शहद का पानी: पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से कई फायदे होते है। ये त्वचा में संक्रमण करने वाले फंगल ग्रोथ से भी लड़ता है।इसमें विटामिन सी होता है जो त्वचा के लिए लाभदायक है। ये पेय मुंहासे कम करता है,और त्वचा को फिर से जीवंत करता है।
  • नारियल पानी: नारियल पानी शुरू से ही सुबह के पेय पदार्थों में लोकप्रिय है। इसमें विटामिन सी, बी3 और बी2 होते हैं जो त्वचा को हाइड्रेटेड और चमकदार बनाए रखते हैं। साथ ही इसमें कैल्शियम और पोटेशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये वजन घटाने में और कोलाजन बनाने में भी मदद करता है। यह स्किन में ग्लो बनाए रखता है।
  • गाजर और चुकंदर का जूस: ये पेय पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन अधिक मात्र में पाया जाता है जो कोशिकाओं को पुनर्जीवित करता है और चमकदार और बेदाग त्वचा प्रदान करता है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है। यह पेय कील मुंहासे से भी राहत दिलाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now