देशभर के शिक्षकों को TET पास करना जरूरी, तभी बचेगी सर्विस और मिलेगा प्रमोशन

September 2, 2025 2:59 AM
JP Group

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में देशभर के शिक्षकों से जुड़ा एक बड़ा फैसला हुआ है। शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी कि TET पास करना अब हर शिक्षक के लिए जरूरी हो गया है। टीईटी पास करने पर ही शिक्षकों की नौकरी बची रहेगी और उन्हें प्रमोशन मिलेगा।

सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच जस्टिस दीपांकर दत्‍ता और जस्टिस ऑगस्‍टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने आज यह फैसला सुनाया है। इस फैसले से साफ हो गया है कि अब शिक्षक की नौकरी पाने और शिक्षक की नौकरी में बने रहने के लिए टीईटी जरूरी हो गया है।

अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने सभी शिक्षकों को दो वर्ष का समय दिया है। दो वर्ष में सभी शिक्षकों को टीईटी पास करना होगा। जिस भी शिक्षक की नौकरी 5 साल या उससे ज्यादा बची है, उन्हें यह परीक्षा पास करनी होगी। अगर 5 साल से कम किसी शिक्षक की नौकरी बची है, तो उन्हें टीईटी की अनिवार्यता नहीं रहेगी।

सुप्रीम कोर्ट के डबल बेंच के आदेश के मुताबिक, अगर समय रहते कोई शिक्षक टीईटी पास नहीं कर पाया है तो उसे इस्तीफा देना होगा। अगर वह खुद से इस्तीफा नहीं देता है तो विभाग उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे सकता है।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग को राहत, बिहार में नहीं रुकेगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, अगली सुनवाई 28 जुलाई को

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now