CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

लेंस डेस्क। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान लिए गए विवादास्पद फैसलों को चुनौती दी है।

आरोप है कि ये फैसले दो अन्य चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना लिए गए। याचिकाओं में 14 SIR निर्णयों को रद्द करने, ज्ञानेश कुमार पर मुकदमा चलाने और वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामलों की एसआईटी जांच कराने की मांग की गई है।

मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच करेगी।

यह सुनवाई उस समय हो रही है जब देशभर में SIR प्रक्रिया और चुनाव आयोग के फैसलों को लेकर राजनीतिक और कानूनी बहस तेज है। कोर्ट के रुख पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now