बैंकिंग शेयरों ने भरी रफ्तार, झूम उठा शेयर बाजार

June 9, 2025 4:16 PM
Stock Market

द लेंस डेस्‍क। शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 9 जून को शानदार शुरुआत की, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने मजबूत उछाल दर्ज किया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 82,188.99 के पिछले बंद से बढ़कर 82,574.55 पर खुला और जल्द ही 82,669 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25,003.05 से चढ़कर 25,160.10 पर खुला।

इस तेजी के पीछे बैंकिंग और वित्तीय शेयरों की बड़ी भूमिका रही। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 256 अंक चढ़कर 82,445 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 100 अंक बढ़कर 25,103 पर बंद हुआ। इस दौरान रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 85 के स्तर पर बंद हुआ।

कोटक बैंक (2.42%), एक्सिस बैंक (1.30%), बंधन बैंक (2.50%), बैंक ऑफ इंडिया (2.37%), महाराष्‍ट्र बैंक (2.16%), सेंट्रल बैंक (1.86%), आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (2.00%) और एसबीआई (1.10%) जैसे शेयरों में उल्लेखनीय बढ़त देखी गई। इसके अलावा, वित्तीय कंपनियों जैसे एमएंडएम फाइनेंस (3.14%), मुथूट फाइनेंस (2.95%) और बजाज फाइनेंस (1.50%) ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। टाटा मोटर्स जैसे अन्य शेयरों में भी अच्छी तेजी देखी गई।

एशियाई बाजारों से पहले ही सकारात्मक संकेत मिल रहे थे। गिफ्ट निफ्टी में 50 अंकों की बढ़त देखी गई, जबकि जापान का निक्केई इंडेक्स 1% की उछाल के साथ 38,120.28 पर कारोबार कर रहा था। इन रुझानों ने भारतीय बाजार की तेजी को और समर्थन दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now