स्मृति मंधाना ने आखिरकार पलाश मुछाल के साथ शादी तोड़ी, सोशल मीडिया पर दोनों ने किया पोस्ट

December 7, 2025 4:01 PM
Smriti Mandhana Palash Muchhal

मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और संगीतकार पलाश मुछाल (Palash Muchhal) ने रविवार को सोशल मीडिया पर शादी रद्द होने की आधिकारिक घोषणा की। दोनों ने लगभग एक ही समय पर इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट कर बताया कि उनका रिश्ता अब खत्म हो चुका है।

दोनों की शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में तय थी। हल्दी-संगीत जैसी रस्में हो चुकी थीं और बारात की तैयारी चल रही थी। उसी दिन सुबह स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आने के बाद शादी पहले टाली गई। 17 दिन बाद अब साफ हो गया है कि शादी पूरी तरह रद्द हो चुकी है।

शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर धोखा और थर्ड पर्सन वाली अफवाहें जोरों पर थीं। स्मृति ने सभी शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। 7 दिसम्बर रविवार को स्मृति ने लिखा ‘मैं निजता पसंद करने वाली इंसान हूं, लेकिन साफ करना जरूरी था कि शादी अब नहीं होगी। कृपया दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें आगे बढ़ने का समय दें।’

पलाश मुछाल ने भी लिखा कि यह उनके जीवन का सबसे मुश्किल दौर है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। पलाश ने लिखा ‘मेरे लिए सबसे पवित्र रिश्ते पर बेबुनियाद बातें सुनना दुखद रहा। मेरी टीम झूठ फैलाने वालों पर एक्शन लेगी।’

स्मृति और पलाश की मुलाकात 2019 में मुंबई में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इस साल उन्होंने सगाई और शादी का ऐलान किया था। अब दोनों ने अलग-अलग रास्ते चुन लिए हैं और फैंस से प्राइवेसी की अपील की है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories