रक्तदान, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण के साथ भाजपा का सेवा पखवाड़ा शुरू

September 17, 2025 8:58 PM
Seva Pakhwada

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन से भारतीय जनता पार्टी का ‘सेवा पखवाड़ा’ (Seva Pakhwada) बुधवार से शुरू हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के पहले दिन स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, पौधरोपण जैसे सेवा कार्यों को पूरा किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जगदलपुर में कार्यकर्ताओं के साथ सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों में शामिल हुए।

जगदलपुर के महाराणा प्रताप चौराहे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। महात्मा गांधी स्कूल परिसर, गंगामुण्डा स्थित विश्वकर्मा मंदिर, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में एक पेड़ मां के अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पौधरोपण किया।

महारानी जिला अस्पताल में भाजयुमो ने रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों ने 75 यूनिट रक्तदान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महारानी अस्पताल पहुंचकर रक्तदाताओं से भेंट की और रक्तदान के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का आरंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से हुआ है, जो 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक मनाया जाएगा। सेवा पखवाड़ा में निरंतर सेवा कार्य भाजपा कार्यकर्ता आमजनों को साथ लेकर पूरे करेंगे। भाजपा की राष्ट्र सेवा व जन सेवा की भावना सेवा पखवाड़ा में नजर आएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के. शर्मा बुधवार को वीआईपी रोड पर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत श्रीराम मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने सेवा पखवाड़ा के पहले दिन माना कैंप स्थित पीएमश्री आत्मानंद हाई स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के जन्मदिन पर साय सरकार और भाजपा कल से मनाएगी सेवा पखवाड़ा, गांधी जयंती तक होंगे आयोजन

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories