नई दिल्ली। CBSE के कक्षा 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत के X पर किए गए पोस्ट की चर्चा जोरों पर है। सार्थक ने अपने ब्लॉग ने सीबीएसई में एक सप्ताह तक उथल-पुथल मचा दी थी, उसने रविवार को बोर्ड की ही अंतिम तिथि की सूचना का इस्तेमाल करते हुए पुनर्मूल्यांकन की समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है।
सार्थक का कहना है कि क्योंकि वह इस सप्ताह CBSE का पर्दाफाश करने में व्यस्त था लिहाजा समय बढ़ाना चाहिए।
झारखंड के रांची के छात्र और ब्लॉगर सार्थक सिद्धांत, सीबीएसई की उस पोस्ट का जवाब दे रहे थे जिसमें कक्षा 12 के छात्रों को बताया गया था कि उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जून है।
पोर्टल 7 जून को रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा, जिसे बोर्ड ने पोर्टल में तकनीकी खराबी की शिकायतों के बाद 6 जून से पहले ही एक बार आगे बढ़ा दिया था।
सार्थक सिद्धांत ने सीबीएसई की पोस्ट के जवाब में लिखा, ‘कृपया अंतिम तिथि बढ़ा दें, क्योंकि मैं इस सप्ताह आपका पर्दाफाश करने में व्यस्त था।’
गौरतलब है कि सार्थक सिद्धांत अभी संसदीय समिति के आमने प्रस्तुत हुए थे और उन्होंने नेता विपक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी।
यह भी पढ़ें: खान सर के कोचिंग सेंटर पर बंद होने की तलवार, फायर सेफ्टी में पकड़ी गई लापरवाही









