नहीं रहे सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्र

October 2, 2025 1:15 PM

नई दिल्ली। सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार सुबह 4.15 बजे निधन हो गया। 2014 के लोकसभा चुनाव में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव में प्रस्तावक भी थे। छन्नूलाल जी बेटी नम्रता मिश्रा ने बताया कि पिताजी मीरजापुर घर पर ही थे।

उनका अंतिम संस्कार बनारस में किया जायेगा।वह पिछले सात महीने से बीमार चल रहे थे। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद स्वजन उनको लेकर के मीरजापुर पहुंचे थे और नगर के ओझलापुल स्थित रामकृष्ण सेवा मिशन चिकित्सालय में भर्ती कराया था। 

पंडित छन्नूलाल मिश्र का जन्म 3 अगस्त 1936 को आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह किराना घराना और बनारस घराना दोनों के कलाकार थे और ख्याल गायन के साथ-साथ ठुमरी के लिए प्रसिद्ध थे।

उन्होंने कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए 2020 में भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 

बताते चलें कि तीन सप्ताह पहले शनिवार के ही दिन शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को माइनर अटैक आया था। इसके बाद उनको बीएचयू के इमरजेंसी  डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया था।

इस दौरान डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि उनके चेस्ट में इंफेक्शन और खून की कमी भी है। करीब तीन सप्ताह तक चले इलाज के बाद शुक्रवार को उनको बीएचयू के चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद उनकी बेटी ने उनको मीरजापुर  लाया और रामकृष्ण सेवा मिशन चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया था। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now