कल पीएम मोदी करेंगे छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, प्रदेश के 32 रेल्वे स्टेशन योजना में हैं शामिल

May 21, 2025 2:40 PM
Hightech Station

रायपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेल्वे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इनमें छत्तीसगढ़ के 32 रेल्वे स्टेशन शामिल हैं। कल यानी 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 रेल्वे स्टेशनों को उद्घाटन करेंगे। बता दें कि केंन्द्र ससरकार ने रेल्वे स्टेशन का कायाकल्प करने का फैसला लिया था। इनमें उरकुरा, भानुप्रतापपुर, अंबिकापुर, डोंगरगढ़ और भिलाई शामिल हैं। कल इनका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली करेंगे। (Hightech Station)

रायपुर के उरकुरा रेल्वे स्टेशन का उद्घाटन के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल रहेंगे। वहीं अंबिकापुर में इसे लेकर कार्यक्रम भी होगा, यहां CM विष्णुदेव साय मौजूद रहेंगे। इन स्टेशनों को बनाने में कुल अनुमानित लागत 1680 करोड़ रूपए है। 32 में से 5 पर काम पूरा हो चुका है। जिनका PM उद्घाटन करेंगे।

हाईटेक बनाए जा रहे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों को हाईटेक बनाने का काम किया जा रहा है। इनमे अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं, जैसे आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर। डिजिटल सूचना प्रणाली और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड्स। ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा, वर्षा जल संचयन, ऊर्जा दक्षता। स्टेशन परिसरों का सौंदर्यीकरण, भित्तिचित्र, हरित क्षेत्र और स्थानीय संस्कृति को दर्शाने वाले तत्व। दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच, टैक्टाइल पाथ, रैम्प आदि। व्यवस्थित यातायात और पार्किंग व्यवस्था।

छत्तीसगढ़ के 32 स्थानों का कायाकल्प

छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है। इन स्टेशनों पर अधोसंरचना विकास, अत्याधुनिक सुविधाओं का निर्माण और स्थानीय कला और विरासत को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। इनमें 1. भाटापारा 2. भिलाई पावर हाउस 3. तिल्दा नेवरा 4. बिल्हा 5. भिलाई 6. बालोद 7. दल्ली राजहरा 8. भानुप्रतापपुर 9. हथबंद 10. सरोना 11. मरोदा 12. मंदिर हसौद 13. उरकुरा 14. निपानिया 15. भिलाई नगर 16. रायपुर 17. दुर्ग 18. राजनांदगांव 19. डोंगरगढ़ 20. रायगढ़ 21. बाराद्वार 22. चाम्पा 23. नैला-जांजगीर 24. अकलतरा 25. कोरबा 26. उसलापुर 27. पेंड्रारोड 28. बैकुंठपुर रोड 29. अंबिकापुर 30. बिलासपुर 31. महासमुंद 32. जगदलपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now