‘ऑपरेशन महादेव’ के बाद ‘ऑपरेशन शिवशक्ति’, सेना ने दो आतंकी फिर किए ढेर

July 30, 2025 12:25 PM
operation shivshakti

लेंस डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास भारतीय सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई। सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया कि सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं जब कुछ घुसपैठिए भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। सेना ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया। इस ऑपरेशन को ‘शिवशक्ति’ नाम दिया गया है। इलाके में तनाव बना हुआ है और सेना सतर्कता के साथ सर्च ऑपरेशन चला रही है ताकि कोई और खतरा न रहे। operation shivshakti

हाल ही में, जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ सेना के अभियान तेज हुए हैं। कुछ दिन पहले श्रीनगर में ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर सुलेमान शाह और उसके दो साथियों को मार गिराया गया था। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 पर्यटकों पर हमला हुआ था। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि पुंछ में ऑपरेशन शिवशक्ति के तहत गोलीबारी के बाद स्थिति पर काबू पाने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now