केंद्र सरकार ने राज्यों को दी अतिरिक्त राशि, छत्तीसगढ़ को मिले 2784 करोड़ रूपए

June 4, 2025 7:59 PM
OP Chaudhary

रायपुर। केंद्र सरकार ने राज्यों को 81 हजार 735 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि आवंटित की गई है। इसमें छत्तीसगढ़ को 2 हजार 784.72 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त हुई हैं। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंंने कहा कि निर्णय सहकारी संघवाद को मजबूत करते हुए राज्यों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व में राज्यों को 32% ग्रांट मिलता था, जिसे प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने 42% कर दिया। इस ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का ह्रदयपूर्वक आभार।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories