मादुरो के बेटे ने उठाई मां की कसम, बोले हम देखेंगे

January 6, 2026 6:01 PM
Nicolas Maduro

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी के बाद मादुरो के बेटे निकोलस मादुरो गुएरा ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए अमेरिका को धमकी दी है। उन्होंने लोगों को सड़कों पर उतरकर एकजुटता दिखाने की अपील की है।

साथ ही, गुएरा ने सैन्य एकता की जरूरत पर भी जोर दिया। ऑडियो मैसेज जारी करते हुए निकोलस मादुरो के बेटे ने कहा कि इतिहास बताएगा कि गद्दार कौन था? माना जा रहा है कि उनका सीधा हमला मारिया मचाडो पर है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एकजुट रहेगी और हार नहीं मानेगी। बता दें कि गुएरा सत्तारूढ पार्टी के सदस्य हैं। 

मादुरो ने कहा हार नहीं मानेंगे

मादुरो के बेटे ने अपनी मां की कसम खाते हुए कहा है कि हम ठीक हैं और शांत हैं। वे हमें कमजोर देखना चाहते हैं, लेकिन हम गरिमा के साथ अपने देश का झंडा उठाएंगे। साथ ही उन्होंने अमेरिका को चुनौती देते हुए कहा कि हम हार नहीं मानेंगे। हमें दुख और गुस्सा त है, हम किसी भी कीमत पर अमेरिकी साम्राज्यवाद को जीतने नहीं देंगे। 

डेल्सी ने दिया सुलह का प्रस्ताव

वहीं, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने सोशल मीडिया पर एक बयान में अमेरिकी सरकार को सहयोग के एजेंडे पर सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया, जिसमें राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की अमेरिकी गिरफ्तारी के बाद सुलह का लहजा अपनाया गया। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला “लबाहरी खतरों के बिना जीना चाहता है और वह संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संतुलित और सम्मानजनक संबंध बनाने की दिशा में आगे बढ़ने को प्राथमिकता देना चाहती हैं।

डेल्सी के खिलाफ खुलकर खड़ी हुई मचाडो

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो, जो वेनेज़ुएला में विपक्ष की प्रमुख नेता हैं, ने अंतरिम राष्ट्रपति के पद पर रोड्रिगेज़ की नियुक्ति को नकार दिया है। मचाडो ने दो-टूक सुना दिया है कि वह रोड्रिगेज़ को वेनेज़ुएला की अंतरिम राष्ट्रपति नहीं मानेंगी। गौरतलब है कि मचाडो फिलहाल निर्वासन में हैं लेकिन जल्द ही देश वापस लौटने की योजना बना रही हैं। माना जा रहा है कि उन्हें वतन वापसी पर नेल्सन मादुरो जनप्रतिरोध झेलना पड़ेगा।

मादुरो की किडनैपिंग के बाद मचाडो को वेनेज़ुएला की अगली राष्ट्रपति बनने का प्रबल दावेदार बताया जा रहा था। उन्हें ट्रंप का समर्थक भी माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद ट्रंप प्रशासन ने उन्हें देश की नई अंतरिम राष्ट्रपति बनाने पर अब तक हरी झंडी नहीं दिखाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now