नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में क्रांतिकारी महिला संगठन, मीडिया की जवाबदेही पर उठाए सवाल

Neha Singh Rathore

लखनऊ। अखिल भारतीय क्रान्तिकारी महिला संगठन (AIRWO) ने लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ से संबंधित खबरों को लेकर एबीपी न्यूज की आलोचना की है। संगठन ने आरोप लगाया कि इस तरह की पत्रकारिता महिला कलाकार की गरिमा और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती है।

AIRWO की उत्तर प्रदेश राज्य संयोजक अंजू ने बयान में कहा कि नेहा सिंह राठौड़ अपने गीतों के माध्यम से बेरोजगारी, महंगाई, पलायन और महिला उत्पीड़न जैसे मुद्दे उठाती रही हैं। लोकतंत्र में सवाल पूछने वाली आवाजों को निशाना बनाना अनुचित है।

एबीपी नेटवर्क ने 17 अक्टूबर को नेहा सिंह राठौड़ से संबंधित खबर को तथ्यात्मक रूप से गलत स्वीकार करते हुए सार्वजनिक माफी मांगी थी। संगठन ने महिलाओं की गरिमा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा पर जोर देते हुए कहा कि वह नेहा सिंह राठौड़ के साथ खड़ा है।

AIRWO ने अपने बयान में यह भी कहा कि किसी महिला की बातों या विचारों से असहमति का जवाब अपमानजनक भाषा और चरित्र पर हमलों से नहीं दिया जाना चाहिए। संगठन के मुताबिक, मीडिया संस्थानों की जिम्मेदारी तथ्यों की पुष्टि कर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करना है। महिलाओं को सार्वजनिक जीवन में अपनी बात रखने की स्वतंत्रता और सम्मान मिलना लोकतांत्रिक समाज के लिए जरूरी है।

उल्लेखनीय है कि नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एक फर्जी और अपमानजनक खबर चलाने के कारण ABP न्यूज को चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और अंततः एबीपी को माफी मांगते हुए खबर हटानी पड़ी थी।अब नेहा ने साफ कहा है कि माफी से काम नहीं चलेगा,वे एबीपी न्यूज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रही हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now