दो जगहों पर एनकाउंटर, सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए

January 3, 2026 3:28 PM
Naxals encounte

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों के बॉर्डर पर सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ में कुल 14 नक्सली मारे गए। सुकमा में 12 जबकि बीजापुर में दो नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। बीजापुर की घटना में मारे गए लोगों में हंगामा मदकाम भी शामिल है, जबकि सुकमा में कोंटा एरिया कमिटी के प्रमुख नेता सचिन मंगडू की मौत हुई है।

मुठभेड़ में मारा गया माओवादी मंगडू।

मिली जानकरी के अनुसार दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डीआरजी की टीमें रवाना की गई थीं। ऑपरेशन के दौरान बीजापुर जिले में सुबह लगभग 5 बजे से डीआरजी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। वहीं सुकमा जिले में भी सुबह लगभग 8 बजे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।

बीजापुर के गंगालूर क्षेत्र में गांव के पास जंगलों में सुबह से ही मुठभेड़ चली, जहां से एक एसएलआर राइफल और एक 12 बोर की बंदूक सहित हथियार मिले। वहीं सुकमा के किस्टाराम इलाके में खुफिया सूचना पर चले सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने पहले फायरिंग की, जिसके जवाब में जवानों ने मुंहतोड़ कार्रवाई की और भारी गोलीबारी के बाद 12 नक्सली ढेर हो गए। हालांकि ऑपरेशन अभी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है और इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories