बीजापुर नेशनल पार्क में दूसरे दिन भी मुठभेड़, अब तेलंगाना का बड़ा नक्सली भास्कर ढेर

Naxal Encounter

बीजापुर। बीजापुर नेशनल पार्क में गुरुवार से शुरू हुई फोर्स और नक्सलियों की मुठभेड़ शुक्रवार को भी जारी रही। गुरुवार को सेंट्रल कमेटी मेंबर गौतम उर्फ सुधाकर को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद शुक्रवार को तेलंगाना स्टेट कमेटी का बड़ा नक्सली भास्कर उर्फ आदेलु को ढेर करने की खबर आ रही है। मुठभेड़ अभी भी चल रही है। भास्कर के शव के पास उसकी एके 47 भी मिली है। फोर्स जंगलों में अन्य नक्सलियों के शव तलाश रही है। खबर है कि करीब 5 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं। खबर यह भी है कि भास्कर के साथ उसकी पत्नी अनीता भी थी, लेकिन उसका भी पता नहीं चला है।

इसे भी पढ़ें : 50 लाख का नक्‍सली नेता नरसिंहा चलम उर्फ सुधाकर मुठभेड़ में ढेर

गुरुवार को मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में फोर्स को सुधाकर की एके 47 के साथ ही विस्फोटक सामग्री, हथियार और गोला बारूद मिले थे। सुधाकर की मौत को महासचिव बसवराजू की मौत के बाद माओवादियों के बड़ा झटका माना जा रहा था। सुधाकर की मौत से बौखलाए नक्सलियों ने गुरुवार की रात बीजापुर के कर्रेंमरका और भैरमगढ़ के बीच एक ट्रक को रोक कर उसमें आग लगा दी थी। इस घटना की सूचना के बाद फोर्स मौके पर पहुंची और रास्ते को क्लीयर कराया गया।

बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में तलाशी अभियान के लिए एसटीएफ, डीआरजी और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम तैनात की गई थी।

आपको बता दें कि 2024-2025 में अब तक बस्तर रेंज में 403 माओवादी कैडरों को मुठभेड़ में मारा जा चुका है। गुरुवार को सुधाकर की मौत माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

फोर्स को सूचना मिली थी कि केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर, तेलंगाना राज्य समिति सदस्य बांदी प्रकाश, दंडकारण्य स्पेशल जोनल समिति सदस्य पप्पा राव और कुछ अन्य सशस्त्र माओवादी कैडर बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र में हैं। इसके बाद ही फोर्स ने जॉइंट टीम बनाकर ऑपरेशन लॉन्च किया और कामयाबी हासिल की।

मुठभेड़ वाली जगह से भागे गए अन्य माओवादी कैडरों की तलाश के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद जानकारी सामने आएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories