राहुल ने कहा, ‘जब तक संविधान सुरक्षित है, हर भारतीय के अधिकार सुरक्षित हैं’

November 26, 2025 12:57 PM

नई दिल्ली। आज 26 नवंबर को पूरे देश में संविधान दिवस (National Constitution Day Samvidhan Diwas ) मनाया जा रहा है। इसी दिन साल 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से अपनाया था। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि संविधान देश के हर नागरिक के साथ किया गया पवित्र वादा है और वे इसके किसी भी हमले के सामने सबसे आगे खड़े रहेंगे।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि हर भारतीय को समानता, न्याय और सम्मान देने का वचन है। यह गरीबों और वंचितों का सुरक्षा कवच है। जब तक संविधान सुरक्षित रहेगा, तब तक हर भारतीय का अधिकार सुरक्षित रहेगा।’ उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की कि हम सब मिलकर संविधान पर किसी भी तरह के आक्रमण को रोकने का प्रण लें।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now