पेंगुइन ने कहा – नरवणे की किताब के लीक होने में उनका दोष नहीं

February 10, 2026 6:38 PM
Naravane book controversy

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी (Four Stars of Destiny)’ पर इसकी प्रकाशक कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया का बयान आया है।

गौरतलब है कि किताब पिछले एक साल से रक्षा मंत्रालय से हरी झंडी का इंतजार कर रही है पेंगुइन का कहना पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब अभी तक पब्लिश (प्रकाशित) नहीं हुई है। पब्लिशिंग के सर्वाधिक हमारे पास हैं।

पेंगुइन का दावा है कि अब तक किताब की न तो कोई छपी हुई कॉपी आई है और न ही डिजिटल कॉपी सामने आई है। हमारी तरफ से किताब का कोई भी हिस्सा कहीं भी सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि राहुल गांधी के हाथ में जो किताब थी उस पर पेंगुइन का लोगो देखा गया।

महत्वपूर्ण है कि किताब के प्रसार को स्वतः संज्ञान में लेते हुए दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज की है। पेंगुइन की सफाई इसलिए आई है क्योंकि किताब की अनाधिकृत कॉपियों के लीक और ऑनलाइन सर्कुलेशन का दावा किया जा रहा है।

यह एफआईआर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन न्यूज फोरम पर सामने आई जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें दावा किया गया था कि किताब की छपी हुई कॉपी सर्कुलेट हो रही है।

यह भी पढ़ें : नरवणे की किताब लीक होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now