कांग्रेस अध्यक्ष खरगे अस्पताल में भर्ती, लगेगा पेसमेकर

Mallikarjun Kharge hospitalized

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अस्‍पताल में भर्ती किए गए हैं। लगातार बुखार के लक्षण दिखाई देने के कारण ऐसा करना पड़ा है। आईएएनएस अस्पताल के अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

इस बीच आईएएनएस ने अस्पताल सूत्रों के हवाले से बताया कि खरगे मंगलवार रात बुखार और पैर में दर्द की शिकायत के बाद सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए गए थे। उनकी ईसीजी समेत नियमित चिकित्सा जांच की गई और उन्हें भर्ती होने की सलाह दी गई।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता बुधवार को भी अस्पताल में ही रहेंगे। हालांकि, डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें सामान्य वार्ड में रखा गया है। वरिष्ठ डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नज़र रख रहे हैं।  आईएएनएस के पार्टी सूत्रों के अनुसार, खड़गे ने मंगलवार सुबह हमेशा की तरह अपनी राजनीतिक गतिविधियां कीं और सामान्य दिखे।

प्रियांक खरगे ने कांग्रेस अध्यक्ष के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “खरगे को पेसमेकर लगाने की सलाह दी गई है और उन्हें नियोजित प्रक्रिया के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वे अच्छा कर रहे हैं। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए आप सभी के आभारी हैं।”

एएनआई के अनुसार, खरगे 7 अक्टूबर को कोहिमा का दौरा करेंगे और नागा सॉलिडेरिटी पार्क में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। नागालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद एस. सुपोंगमेरेन जमीर ने कोहिमा स्थित कांग्रेस भवन में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह घोषणा की।

बयान में कहा गया था कि रैली के बाद खरगे और कांग्रेस राजनीतिक मामलों की समिति, समर्थक समिति के वरिष्ठ सदस्यों और जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों के बीच अलग-अलग बैठकें होंगी। खरगेके साथ कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और पार्टी के नागालैंड प्रभारी, ओडिशा से सांसद सप्तगिरि शंकर उलाका और अन्य राष्ट्रीय नेता भी होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now