12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल को किसान महासभा का समर्थन

Workers’ Strike

रायपुर। ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा 12 फरवरी को घोषित देशव्यापी हड़ताल (Labour Strike) के समर्थन में छत्तीसगढ़ किसान महासभा और पेनड्रावन जलाशय बचाओ किसान संघर्ष समिति ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। संगठनों ने बंगोली-मूरा रोड पर अपराह्न 3 बजे प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ किसान महासभा के संयोजक नरोत्तम शर्मा ने केंद्र और राज्य की सरकारों की नीतियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि श्रम कानूनों में बदलाव से मजदूरों के अधिकार कमजोर हुए हैं। उन्होंने कहा कि 44 श्रम कानूनों में से 29 को समाप्त कर चार श्रम संहिताएं लागू की गई हैं, जिससे बड़ी संख्या में मजदूर श्रम कानूनों के दायरे से बाहर हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि मनरेगा को मजबूत करने के बजाय उसे कमजोर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण और खेतिहर मजदूरों के रोजगार पर असर पड़ रहा है। साथ ही कृषि विपणन से जुड़ी नीतियों और संभावित अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों को लेकर भी चिंता जताई गई है। बयान में दावा किया गया है कि इन नीतियों से किसानों और देश की आर्थिक संप्रभुता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने भी ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का समर्थन किया है। किसान महासभा ने क्षेत्र के किसान, मजदूर, छात्र, महिला और नौजवानों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

संगठनों ने कहा है कि वे किसान-मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now