कोल लेवी केस में कुमार विश्वास के कार्यक्रम पर सवाल, चार्जशीट में 25 लाख का जिक्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी घोटाले की जांच में अब कवि डॉ. कुमार विश्वास (kumar Vishwas) के एक कार्यक्रम का जिक्र सामने आया है। EOW की चार्जशीट में विधायक देवेंद्र यादव और मामले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के बीच हुई WhatsApp चैट को शामिल किया गया है।

चैट में क्या बात हुई?

EOW के मुताबिक 5 अप्रैल 2022 की चैट में कुमार विश्वास के एक कार्यक्रम के लिए 25 लाख रुपये देने की बात है। यह कार्यक्रम खैरागढ़ उपचुनाव के दौरान रामनवमी के मौके पर हुआ था।

जांच एजेंसी ने इस चैट और पैसों से जुड़ी जानकारी को चार्जशीट में रखा है। कोल लेवी मामले में ED और EOW लंबे समय से पैसों के लेन-देन की जांच कर रही हैं।

हालांकि, कुमार विश्वास को इस मामले में आरोपी नहीं बनाया गया है। चार्जशीट में फिलहाल उनके कार्यक्रम और उसके लिए 25 लाख रुपये की बात का जिक्र सामने आया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now