केदारनाथ में लैंडस्लाइड, छत्तीसगढ़ से युवक समेत 2 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

June 1, 2025 1:11 PM
Kedarnath Yatra

रायपुर। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों का वाहन लैंडस्लाइड का शिकार हो गया। इस हादसे में छत्तीसगढ़ के एक युवक और एक अन्य वाहन चालक की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे विशाल पत्थर ने तीर्थयात्रियों के मैक्स वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हैं। Kedarnath Yatra

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से कुछ लोग केदारनाथ की यात्रा पर गए हुए थे। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर काकरागढ़ के पास पहाड़ी से अचानक एक बड़ा पत्थर हाइवे की ओर लुढ़का। इससे यात्रियों का वाहन पत्थर की चपेट में आ गया। हादसे के समय वाहन में छह लोग सवार थे, जो सभी केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे।

हादसे में वाहन चालक राजेश रावत निवासी नाग पनियाला, लंबगांव, नई टिहरी की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले शैलेश कुमार यादव की इलाज के दौरान दम जान चली गई। घायलों में लक्ष्मण सिंह, ओमकार सिंह, विपेश यादव और चित्रांश साहू, सभी दुर्ग निवासी, शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। वाहनों में फंसे घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि ले जाया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories