चुनाव से ठीक पहले रायपुर में दो भाईयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

रायपुर। राजधानी में नगरीय निकाय चुनाव से ठीक पहले हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यहां बदमाशों ने आपसी विवाद के बाद दो भाईयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भाईयों को चिंताजनक हालत में अस्पताल पहुंचा गया। जहां एक भाई की मौत हो गई, वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है। खमतराई टीआई सचिन सिंह ने बताया कि रविवार की रात 9 बजे के करीब यह घटना हुई है। इलाके के बदमाश बैठकर आपस में शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। इसके बाद पास में ही खड़े दो भाइयों मुकेश और रवि से भी वह उलझ गए। विवाद बढ़ने पर बदमाशों ने दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की इस वारदात में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now