अपने घर को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो इन चीजों का रखें खास ध्यान

April 16, 2025 1:57 AM


घर सजाना चाहते हैं पर समझ नहीं आ रहा कि क्या करें तो आपकी तलाश पूरी हुई । एक सुंदर घर हर इंसान का सपना होता है। लोग घर तो बना लेते हैं पर उसे सजाना कैसे है यह नहीं जानते। घर अगर पुराना भी हो तो उसे सजा के रखना आज के समय की मांग है। यहां आपको नए या पुराने दोनों घरों को सजाने के कुछ तरीके बताए जाएंगे जिससे कम मेहनत और कम बजट में अपने घर को खूबसूरत बनाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ तरीके।

थीम का रखे खास खयाल
पूरे घर को एक थीम पे सजाए। उसी थीम के अनुसार रंगों, सजावट की चीजों, फर्नीचर और बाकी चीजों का चयन करे। सारी चीजें उस थीम के हिसाब से मैच करनी चाहिए। यहां तक कि फ्लोर और सीलिंग भी।

दीवारों की सुंदरता पर ध्यान दें
घर के लिए अपनी पसंद के अनुसार रंगों को चुने। दीवार के रंग ही आपके घर की शोभा बढ़ाते हैं। दीवारों पर हल्के और गाढ़े रंगों का कॉम्बिनेशन करे जो घर को एलिगेंट लुक देंगे।

वॉलपेपर स्टिकर का भी कर सकते है इस्तेमाल
रंगों की बजाए वॉलपेपर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये बजट में भी आते हैं और कम मेहनत में ज़्यादा खूबसूरत लगते हैं।

फर्नीचर्स का चयन
घर के फर्नीचर लेते समय ध्यान दे कि वो दीवार रंगों को कॉम्प्लीमेंट करें। फर्नीचर का साइज और उनकी प्लेसमेंट भी घर की सुंदरता में बहुत महत्व रखती हैं। दीवार के रंग और फर्नीचर रंग का हल्के गहरे या कंट्रास्ट में कॉम्बिनेशन कर सकते हैं। आरामदायक फर्नीचर का इस्तेमाल करें।

प्रकाश की सही व्यवस्था करे
घर में लाइट्स लगते समय खयाल रखें कि वो आंखों में चुभे न और घर में समान रोशनी फैलाए। असमान रोशनी से घर का लुक बिगड़ सकता है। एलईडी लाइट का इस्तेमाल करे। हो सके तो सीलिंग लाइट लगवाए जो घर की शोभा बढ़ाए।

सौंदर्य बढ़ाने वाली चीजें लगाए
सौंदर्य बढ़ाने वाली जैसे पेंटिंग्स, आर्ट एंड क्राफ्ट, फोटो फ्रेम, आदि डेकोरेटिव आइटम्स का प्रयोग करें। ये सब घर की सजावट में चार चांद लगा देते हैं।

घर की बाहरी सजावट भी है जरूरी
घर के एंट्रेंस को भी सुंदर सजा कर रखें जिससे घर बाहर से भी उतना ही खूबसूरत लगे जितना अंदर की तरफ है। बाहरी सजावट के लिए पौधे का उपयोग कर सकते हैंं, जिससे घर अच्छा भी लगता है और हवा को भी शुद्ध करता हैं।

घर को व्यवस्थित रखें
घर को साफ सुथरा और व्यस्थित रखने से घर अपने आप सुंदर लगने लगता है। घर के कुछ हिस्से जैसे किचन, भगवान का कमरा, यह सब का व्यवस्थित रहना सबसे ज्यादा जरूरी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now