IAS रजत बंसल अब जनसंपर्क आयुक्त, सीएम के विशेष सचिव की भी जिम्मेदारी

रायपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल करते हुए 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल (Rajat Bansal) को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ किया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय के साथ-साथ जनसंपर्क विभाग की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें आयुक्त, जनसंपर्क का प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा उनके पास मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद का दायित्व भी रहेगा। संवाद के माध्यम से राज्य सरकार के विज्ञापन और ब्रांडिंग से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी भी उनके पास होगी।

आदेश के मुताबिक रजत बंसल को संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम (CMDC) की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

सरकार के इस आदेश के बाद रजत बंसल के पास प्रशासन, जनसंपर्क और खनन से जुड़े कई अहम विभागों की कमान एक साथ आ गई है, जिसे शासन की महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now