DEO कार्यालय में लगी भीषण आग, स्टोर रूम में रखे दस्तावेज जलकर खाक, लपटें एक किलोमीटर दूर तक दिखीं, जांच के आदेश

DEO Office

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (DEO Office) में शनिवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। इससे पूरे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

आग कार्यालय के स्टोर रूम में लगी, जहां बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण विभागीय दस्तावेज और रिकॉर्ड रखे हुए थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई अहम फाइलें जलकर खाक हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें करीब एक किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं। धुएं का गुबार उठते देख तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि विभागीय दस्तावेजों को भारी नुकसान पहुंचा है।

शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि यह जांच के बाद ही साफ होगा, आग लगने की वजह क्या थी?

घटना के बाद स्कूल शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि आग में स्कूलों से जुड़े रिकॉर्ड, पत्राचार, पुरानी फाइलें और अन्य महत्वपूर्ण कागजात नष्ट हुए हैं, जिससे विभागीय कार्यों पर फिलहाल असर पड़ सकता है।

स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने घटना की विस्तृत जांच कराने की बात कही है।

जांच में यह पता लगाया जाएगा कि आग किन कारणों से लगी और किन-किन दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा है। विभाग की ओर से जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : क्या बस्तर बन गया ईसाई विरोध की प्रयोगशाला?

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories