गुजरात में शादी का खाना बना जहर, 400 से ज्यादा लोग बीमार

Gujrat News: गुजरात के दाहोद जिले में एक शादी समारोह का खाना खाने के बाद 400 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं। इस घटना ने बड़े आयोजनों में खाने की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बीमार लोगों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक साथ इतने लोगों के बीमार होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।

इस मामले पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि फूड सेफ्टी के नियमों को और सख्ती से लागू करने की जरूरत है उनका मानना है कि खानपान में लापरवाही कभी भी बड़ी हेल्थ इमरजेंसी बन सकती है।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने खाने के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि लोगों के बीमार होने की असली वजह क्या थी फिलहाल प्रशासन की टीम बीमार लोगों के इलाज और मामले की जांच में जुटी है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now